जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण की बारीकियों पर मंथन, टैक्सेशन बार के ‘मूट कोर्ट’ में अधिवक्ताओं ने दिखाया कानूनी कौशल, 58वें स्थापना दिवस के तकनीकी सत्र में वास्तविक मामलों पर हुई बहस

आगरा। टैक्सेशन बार एसोसिएशन, आगरा के 58वें स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत आयोजित द्वितीय तकनीकी सत्र में रविवार को होटल क्लार्क शिराज़, फतेहाबाद रोड पर जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण (GSTAT) की कार्यप्रणाली को समझाने के उद्देश्य से विशेष मूट कोर्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वास्तविक अपीलों के आधार पर कानूनी बहस कर अधिवक्ताओं को अपील की सुनवाई, प्रस्तुतीकरण और न्यायिक प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी दी गई। आयोजन में वरिष्ठ अधिवक्ताओं, विभागीय अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में टैक्स अधिवक्ताओं ने भाग लिया।

Jul 20, 2026 - 21:21
 0
जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण की बारीकियों पर मंथन, टैक्सेशन बार के ‘मूट कोर्ट’ में अधिवक्ताओं ने दिखाया कानूनी कौशल, 58वें स्थापना दिवस के तकनीकी सत्र में वास्तविक मामलों पर हुई बहस
टैक्सेशन बार एसोसिएशन के 58वें स्थापना दिवस पर आयोजित मूट कोर्ट की एक झलक।

कार्यक्रम का शुभारंभ टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राज किशोर खंडेलवाल, स्वागत अध्यक्ष अनिल वर्मा, कार्यक्रम संयोजक राम मोहन सिंह कोटिया तथा GSTAT कार्यक्रम के चेयरमैन रजनीकांत वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजीव वशिष्ठ ने किया।

इसके बाद GSTAT कार्यक्रम के चेयरमैन रजनीकांत वर्मा, न्यायिक सदस्य सुभाष चंद अग्रवाल तथा तकनीकी सदस्य राकेश बाबू गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित किया और जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण की कार्यप्रणाली पर अपने विचार रखे।

मूट कोर्ट के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रूप किशोर अग्रवाल ने अपीलार्थी पक्ष का नेतृत्व किया, जबकि वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता सतीश चंद बंसल ने विभाग का पक्ष रखा। दोनों पक्षों ने वास्तविक अपीलों के आधार पर धारा 129(3), 125, 73, 74 एवं 74(9) से संबंधित मामलों पर विस्तृत और तथ्यपरक बहस प्रस्तुत की। इस दौरान न्यायिक प्रक्रिया, कानूनी प्रावधानों और तर्कों पर विस्तार से मंथन किया गया।

कार्यक्रम में 19 जुलाई 2026 को जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण आगरा बेंच के समक्ष सूचीबद्ध प्रकरणों को आधार बनाकर सुनवाई का अभ्यास कराया गया। अपीलार्थी पक्ष की ओर से रूप किशोर अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, रवि कुमार, मनीष अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, संजय भटनागर, पीयूष खंडेलवाल, गगन बघेल एवं यशस्वी अग्रवाल ने प्रभावी ढंग से अपने तर्क रखे।

विभागीय पक्ष से मुकेश खंडेलवाल, मुनील अग्रवाल, श्रीमती कल्पना पांडे, श्रीमती संचिता अग्रवाल, अभिषेक बंसल एवं मनु कुलश्रेष्ठ उपस्थित रहे। विभाग की ओर से पेश रजिस्टर श्रीमती मधुर अग्रवाल ने सभी प्रकरण मूट बेंच के समक्ष प्रस्तुत किए, जिन पर विस्तृत कानूनी चर्चा हुई।

टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राज किशोर खंडेलवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन अधिवक्ताओं को जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण की कार्यप्रणाली समझने और भविष्य में अपने मामलों को अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में मददगार साबित होंगे।

महासचिव अखिलेश भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों के लिए हाई-टी का आयोजन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन जीएसटी उपाध्यक्ष पी. सिंह ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही। इनमें सतीश चंद गुप्ता, राजकुमार गोयल, राज रंजन बंसल, मनोज शर्मा, सुनील शर्मा, अभिनव बंसल, रोहित अग्रवाल, शांतनु बंसल, सुनील आनंद, आर.पी. दीक्षित, सुमेंद्र जैन, वैभव जैन, अब्दुल अख्तर खान, मोहित अग्रवाल, राकेश सारस्वत, अनुराग गुप्ता, कृष्ण मुरारी अग्रवाल एवं अक्षय कुलश्रेष्ठ सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor