एमएलसी विजय शिवहरे के जन्मदिवस पर 11 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण, 150 यूनिट रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर में 500 लोगों ने लिया लाभ, हेलमेट वितरित

आगरा। एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे का जन्मदिवस रविवार को नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित उनके आवास पर जनकल्याण दिवस' के रूप में मनाया गया। इस मौके पर लगभग 11 करोड़ रुपये की विधायक निधि से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही रक्तदान एवं स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर, जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरण और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए हेलमेट वितरण जैसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और नागरिक मौजूद रहे।

Jul 12, 2026 - 19:19
 0
एमएलसी विजय शिवहरे के जन्मदिवस पर 11 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण, 150 यूनिट रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर में 500 लोगों ने लिया लाभ, हेलमेट वितरित
नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते श्रीमहंत योगेश पुरी, एमएलसी विजय शिवहरे एवं अन्य जनप्रतिनिधि।

संतों और जनप्रतिनिधियों ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

जनकल्याण दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ शहर के प्रमुख संतों एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर श्रीमहंत योगेश पुरी, हनुमंत धाम (लंगड़े की चौकी) के महंत गोपी गुरु, गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के महंत अजय राजोरिया, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता तथा महापौर हेमलता दिवाकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

11 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का हुआ लोकार्पण

एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनकल्याण एवं विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगरा की सड़कों को पूरी तरह गड्ढामुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि विधायक निधि से लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, सार्वजनिक शौचालय, बाउंड्री वॉल, समरसेबल और पानी की टंकियों के निर्माण जैसी अनेक जनोपयोगी परियोजनाएं शामिल हैं।

जनसेवा सबसे बड़ी सेवा : श्रीमहंत योगेश पुरी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमहंत योगेश पुरी ने कहा कि जनसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सहायता पहुंचाने का प्रयास अत्यंत सराहनीय है और ऐसे आयोजन समाज में सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

संवेदनशील जनप्रतिनिधि ही बदलते हैं समाज : प्रो. एसपी सिंह बघेल

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि विकास और सेवा के ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील रहकर जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाना भी है।

रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़

भाजपा महानगर महामंत्री नितेश शिवहरे ने बताया कि आयोजित रक्तदान एवं स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में 150 यूनिट रक्तदान किया गया, जबकि 500 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों की निःशुल्क जांच, एक्स-रे, पैथोलॉजी जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया।

हेलमेट वितरण के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश

कार्यक्रम में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान भी चलाया गया। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए और सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत पंजीकरण भी किए गए।

कार्यक्रम का संचालन संजीव चौबे ने किया। इस अवसर पर बॉबी शिवहरे, अजय शिवहरे, उमंग शिवहरे, अनुज शिवहरे, धर्मेंद्र धाकड़, विकास भारद्वाज, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, अशोक पिप्पल, रामसिया विकास गुप्ता, रोहित कत्याल, अनुज दीक्षित, लक्की दीक्षित, प्रवेश ठाकुर, प्रवेश दीक्षित, संजीव शर्मा, बबलू लोधी, नागेश पंडित, हरतेग आहूजा, ललित प्रजापति, श्याम जादौन, पवन माहौर, गौरव भार्गव, हिमांशु प्रजापति, मानसिंह धाकड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor