लायंस क्लब की डिस्ट्रिक्ट कॊन्फ्रेंस में इं. अजय भार्गव सर्वसम्मति से प्रथम उपमंडलाध्यक्ष चुने गये
आगरा। लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 321 सी 2 की डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में दयालबाग निवासी इंजी. अजय भार्गव को सत्र 2026-27 के लिए फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (प्रथम उपमंडलाध्यक्ष) पद पर शत-प्रतिशत मतों के साथ निर्वाचित किया गया। इस सर्वसम्मत चयन ने न केवल उनकी संगठन में मजबूत पकड़ को साबित किया, बल्कि उनकी सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता पर सदस्यों के अटूट विश्वास की भी पुष्टि की।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद स्थित भवाली में आयोजित इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सीए लीडर लायन जितेन्द्र सिंह चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न शहरों से आए लायंस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन की भावी दिशा को लेकर व्यापक चर्चा की।
सम्मेलन के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, सेवा गतिविधियों का विस्तार करने तथा आगामी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष मंथन किया गया। इस बीच अजय भार्गव के चयन की घोषणा होते ही सभागार तालियों से गूंज उठा और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव तोमर सहित सभी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अजय भार्गव को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और सेवा कार्यों को और गति मिलेगी।
Top of Form
Bottom of Form
Top of Form
Bottom of Form