अधिक मास में भार्गव महिला सभा ने पंचकुइयां चौराहे पर लगाई शीतल जल व मिल्क शेक की प्याऊ
आगरा। अधिक मास के पावन अवसर पर जनसेवा और पुण्य कार्य की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आगरा भार्गव महिला सभा ने भार्गव सभा एवं युवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पंचकुइयां चौराहे के समीप शीतल मीठे जल, मिल्क शेक और बूंदी वितरण का सेवा शिविर आयोजित किया। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को शीतल पेय उपलब्ध कराकर समाज ने सेवा, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सायंकाल पांच बजे किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में राहगीरों ने शीतल मीठे जल, मिल्क शेक एवं बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया। सेवा कार्य में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और पूरे आयोजन को सफल बनाया।
आयोजकों ने कहा कि अधिक मास में सेवा, दान और परोपकार का विशेष महत्व माना गया है। इसी भावना के साथ आमजन की सुविधा के लिए यह प्याऊ लगाई गई, ताकि भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत मिल सके। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने नियमित रूप से ऐसे सेवा कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बृजेश भार्गव, संगीता, वंदना, दीप्ती, अनीता, समता, आलोक, विशाल, कपिल, अक्षय, अनामिका, देवेश, दिनेश, मंजू, मेघा, प्रतिमा, खुशहाल, अंजली, रेनू, जीतू, नीतेश, राखी, राजुल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।