उद्यमियों की होली: रंग–भक्ति–राष्ट्र निर्माण का आक्रामक संदेश, एकजुटता से सशक्त भारत का संकल्प

आगरा। रंग, भक्ति और उद्योग चेतना के अद्भुत संगम के रूप में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित ब्रज की होली और होली मिलन समारोह से स्पष्ट हुआ कि जब उद्यम, समरसता और राष्ट्रभाव एक साथ आते हैं, तो सामाजिक ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है। विजयनगर कॉलोनी स्थित स्पोर्ट्स बज में आयोजित इस आयोजन में राजनीतिक नेतृत्व, उद्योग जगत और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष बना दिया।

Feb 28, 2026 - 22:45
 0
उद्यमियों की होली: रंग–भक्ति–राष्ट्र निर्माण का आक्रामक संदेश, एकजुटता से सशक्त भारत का संकल्प
विजयनगर स्थित स्पोर्ट्स बज में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित “ब्रज की होली” होली मिलन समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, राकेश गर्ग आदि।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल एवं उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अपने संबोधन में प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि लघु उद्योग भारती द्वारा किए जा रहे सतत प्रयास आगरा सहित प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। संगठन की सक्रियता, समन्वय और उद्योग हितैषी सोच प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है। उन्होंने उद्यमियों को होली की शुभकामनाओं के साथ उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

संगठन के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, कार्यक्रम के संयोजक सीए नितेश गुप्ता एवं महासचिव राजीव बंसल, कार्यक्रम प्रभारी सीए आलोक अग्रवाल, सह-प्रभारी अरविंद शुक्ला और कोषाध्यक्ष संजीव जैन के साथ आयोजन समिति के सदस्य दिनेश गुप्ता, शैलेश अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, शिविर जैन, नवदीप अग्रवाल और सौरभ गुप्ता ने व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संभाला।

ब्रज के रसिया भजनों, फूलों और अबीर-गुलाल की होली के बीच मनीष अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, दुश्यंत गर्ग सहित बड़ी संख्या में उद्यमियों ने उत्साह और समरसता के साथ रंगोत्सव का आनंद लिया। पूरा परिसर भक्ति, उल्लास और उद्योग उत्साह की ऊर्जा से सराबोर नजर आया।

SP_Singh AURGURU Editor