समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आगरा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया 53 यूनिट रक्तदान
आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आगरा में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जनसेवा का संदेश देते हुए विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कमला नगर स्थित लोकहितम ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और 53 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का संकल्प दोहराया।
कमला नगर स्थित लोकहितम ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने सभी रक्तदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और आगरा की जनता को भी इस अभियान से जुड़ना चाहिए।
वरिष्ठ समाजवादी नेता विनय अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश यादव का जन्मदिन हम समाजवादी लोग सेवा दिवस के रूप में मनाते हैं। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ने कहा कि अखिलेश यादव ने हमेशा कार्यकर्ताओं को जनता की सेवा का मार्ग दिखाया है। पूर्व शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़ी रहने वाली पार्टी रही है। उन्होंने लोकहितम ब्लड बैंक की सराहना करते हुए कहा कि इस संस्थान ने कभी किसी समाजवादी कार्यकर्ता को निराश नहीं किया।
रक्तदान शिविर में विनय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राम अग्रवाल, विमल वाल्मीकि, कान्हा गुप्ता, भोला कुरैशी, विनीत कुमार, नेत्रपाल, प्रेमचंद, अनु यादव, निसार सैफी, जाहिद अब्बास, भानु प्रताप सिंह, सचिन कुमार एवं मुनव्वर खान सहित अनेक लोगों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर सोमेश गुप्ता, राकेश अग्रवाल, मधुकर अरोड़ा, नरेंद्र धाकड़, बलविंदर सिंह जाटव, विनोद अग्रवाल, बबलू यादव, सुशील गुप्ता, अंकित अग्रवाल, शिवम गर्ग, शशांक बंसल, हिमांशु यादव, देशप्रिय बघेल एवं आकाश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।