फतेहपुर सीकरी में विदेशी महिला पर्यटक फिसलकर गिरी, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से तुरंत उपचार; प्राथमिक इलाज के बाद टूर ग्रुप के साथ रवाना

विश्व धरोहर स्थल फतेहपुर सीकरी में ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण करने आए इंग्लैंड के पर्यटकों के एक दल के साथ आई एक महिला पर्यटक का पैर फिसलने से गिरकर घायल हो गई। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य पाई गई।

Mar 10, 2026 - 18:00
 0
फतेहपुर सीकरी में विदेशी महिला पर्यटक फिसलकर गिरी, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से तुरंत उपचार; प्राथमिक इलाज के बाद टूर ग्रुप के साथ रवाना
अस्पताल में घायल महिला पर्यटक को प्राथमिक उपचार देते चिकित्सक।

-महावीर सिंह वर्मा-

आगरा। फतेहपुर सीकरी के ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण करने आए विदेशी पर्यटकों के एक दल के साथ बुधवार को एक हादसा हो गया। इंग्लैंड से आए पर्यटकों के समूह के साथ आई 65 वर्षीय महिला पर्यटक शेली लुईस का बीरबल पैलेस के समीप अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर गिर पड़ीं, जिससे उन्हें हल्की चोट लग गई।

घटना के समय स्मारक परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। एसआईएस सिक्योरिटी के कमांडर मुकेश यादव ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तत्काल फतेहपुर सीकरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

बताया गया है कि घायल महिला पर्यटक की पहचान शेली लुईस (65 वर्ष), पत्नी मार्क क्रिस्टोफर रॉबिन, निवासी मैनचेस्टर, इंग्लैंड के रूप में हुई है। चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई।

प्राथमिक उपचार के बाद महिला पर्यटक को उनके टूर ग्रुप और गाइड के साथ आगे के भ्रमण के लिए रवाना कर दिया गया।

SP_Singh AURGURU Editor