गंगा दशहरा और पुरुषोत्तम मास पर सामाजिक संगठनों ने राहगीरों को दी राहत, बांटे शीतल पेय और फल

आगरा। गंगा दशहरा और पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए शहर के सामाजिक संगठनों ने सेवा कार्यों की अनूठी मिसाल पेश की। कहीं राहगीरों को ठंडा दूध, शिकंजी, छाछ और फल वितरित किए गए तो कहीं प्याऊ लगाकर मिल्क-रोज और गुलाब शर्बत पिलाया गया। सेवा कार्यों में बड़ी संख्या में समाजसेवी, व्यापारी और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।

May 25, 2026 - 18:46
 0
गंगा दशहरा और पुरुषोत्तम मास पर सामाजिक संगठनों ने राहगीरों को दी राहत, बांटे शीतल पेय और फल
भारत विकास परिषद नवज्योति की ओर से कार्यक्रम में गंगा दशहरा पर शर्बत और अन्य शीतल पेय वितरित करते पदाधिकारी।

भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा की ओर से बल्केश्वर चौराहा स्थित शनि देव मंदिर पर राहगीरों के लिए ठंडे दूध, जल, शिकंजी, छाछ एवं मौसमी फलों का वितरण किया गया। सेवा कार्य का शुभारंभ संस्थापक प्रदीप अग्रवाल, सतीश गोयल (गुड्डन भाई), संजीव अग्रवाल और संरक्षक अजय शिवहरे द्वारा किया गया।

शाखा अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल एवं सचिव नितिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल एवं महिला सहभागिता प्रमुख मंजू गुप्ता ने बताया कि संस्थापक सतीश एवं सीमा गोयल द्वारा फलों की सेवा प्रदान की गई, जबकि मनीष अग्रवाल द्वारा शिकंजी एवं छाछ की व्यवस्था कराई गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक पंकज अग्रवाल, अनूप गोयल, अमित गर्ग, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, मोहित अग्रवाल, शेखर अग्रवाल, दीपक भार्गव, रजनीश गुप्ता, मनीष गुप्ता, अमित अग्रवाल, अंजना शिवहरे, कविता अग्रवाल, निधि अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, रौनक गुप्ता, अनुपम गुप्ता, रश्मि गोयल, चंचल अग्रवाल, रेनू जैन, अनुराधा गोयल, भावना भार्गव, मनोज मंगल, राजकुमार गोयल, अंकुश मित्तल, शुभम गोयल, जितेंद्र जैन, सौरभ अग्रवाल, संदीप मित्तल, राजकुमार अग्रवाल, अतुल मंगल और प्रवीण गोयल सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

शिवहरे समाज ने पिलाया मिल्क रोज और गुलाब शर्बत

शिवहरे समाज द्वारा गंगा दशहरा पर शर्बत पिलाते समाज के लोग।

वहीं शिवहरे समाज एकता परिषद की ओर से गंगा दशहरा के अवसर पर लोहामंडी आलमगंज स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर प्याऊ लगाकर राहगीरों को मिल्क-रोज और गुलाब शर्बत वितरित किया गया। सेवा कार्य में भाजपा महानगर महामंत्री नितेश शिवहरे, दाऊजी मंदिर अध्यक्ष विजनेश शिवहरे, राधाकृष्ण मंदिर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, कुलभूषण गुप्ता रामभाई, विकास गुप्ता रामसिया, जगदीश प्रसाद गुप्ता, राजकुमार शिवहरे, कोर कमेटी चेयरमैन अंशुल शिवहरे, परिषद अध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor