ताजनगरी में ‘वॉक फॉर कॉज़’ का ग्लैमरस धमाका, महिला उद्यमियों ने फैशन के साथ समाजसेवा का दिया संदेश, ऑल वुमन एंटरप्रेन्योर्स के फैशन शो में आत्मविश्वास से चमकी महिलाओं की प्रतिभा, 21 कामकाजी महिलाओं का हुआ सम्मान

आगरा। ताजनगरी में शनिवार शाम ग्लैमर, आत्मविश्वास और सामाजिक सरोकारों का शानदार संगम देखने को मिला, जब ऑल वुमन एंटरप्रेन्योर्स द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित डबल ट्री बाय हिल्टन में वॉक फॉर कॉज़ फैशन शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फैशन के रंग, महिला सशक्तिकरण का जोश और समाजसेवा का संदेश एक साथ मंच पर दिखाई दिया।

May 16, 2026 - 20:09
 0
ताजनगरी में ‘वॉक फॉर कॉज़’ का ग्लैमरस धमाका, महिला उद्यमियों ने फैशन के साथ समाजसेवा का दिया संदेश, ऑल वुमन एंटरप्रेन्योर्स के फैशन शो में आत्मविश्वास से चमकी महिलाओं की प्रतिभा, 21 कामकाजी महिलाओं का हुआ सम्मान
आगरा में शनिवार को आयोजित ऑल वुमन एंटरप्रेन्योर्स के फैशन शो में कैटवॊक करतीं उद्यमी महिलाएं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी प्रतिमा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजन में शहर की महिला उद्यमियों, प्रोफेशनल मॉडल्स और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैंप पर दिखा आत्मविश्वास और ग्लैमर का संगम

फैशन शो के पहले राउंड में प्रोफेशनल मॉडल्स ने कैजुअल ड्रेस थीम पर आकर्षक रैंप वॉक कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। दूसरे राउंड में ऑल वुमन एंटरप्रेन्योर्स की लगभग तीस महिला सदस्याओं ने पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ कैटवॉक कर अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व का प्रभाव छोड़ा।

तीसरे राउंड में दिल्ली से आई प्रोफेशनल मॉडल्स ने ग्लैमरस प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। फैशन शो के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

फैशन के जरिए समाजसेवा का संदेश

संस्था की संस्थापिका रिचा बंसल और सुरुचि शर्मा ने बताया कि वॉक फॉर कॉज़ केवल फैशन शो नहीं, बल्कि समाजसेवा से जुड़ा एक अभियान है। उन्होंने बताया कि चैरिटी फैशन वॉक से एकत्रित धनराशि कल्याणम फाउंडेशन को जरूरतमंदों की सहायता और समाजसेवा के कार्यों के लिए दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि फैशन केवल ग्लैमर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सामाजिक रूप से जागरूक बनाने का सशक्त माध्यम भी है।

21 कामकाजी महिलाओं को मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 21 कामकाजी महिलाओं को स्मृति चिन्ह और अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में डॉ. रेणुका डंग, डॉ. रंजना बंसल, पूनम सचदेवा, रिया अग्रवाल, इरमिन फ़रहत अली, हिमानी चावला, नुपुर वरनवाल, शिवानी जैन, रीना विज, नीता मित्तल, कमलेश सचदेवा, रिता रानीवाला, पूर्णिमा सिंह बहल, सोनम यादव, निधि अग्रवाल, रजनी नायर देव, श्रेया बुद्धिराजा, विनी अग्रवाल और रश्मि गर्ग प्रमुख रहीं।

इसके अलावा बुकीज बटर क्लब और गर्ल बॉस ऑफ़ आगरा को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

शहर की कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

कार्यक्रम का संचालन विकास सिंह वेदा ने किया। इस अवसर पर रोहन शर्मा, रूबी गुप्ता, अल्मास थॉमस, प्रो. सुमित श्रीवास्तव, रितु भटनागर, निशा बंसल, वैशाली भदौरिया, सोनल गुप्ता, रूपाली खन्ना, प्रतिमा भार्गव सहित शहर की अनेक प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।

SP_Singh AURGURU Editor