अक्षय तृतीया पर सोने की चमक से गुलजार रहे आगरा के बाजार: ज्वेलरी की रिकॊर्ड बिक्री

आगरा। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा। सोने के दाम स्थिर रहने से ग्राहकों का भरोसा लौटा और ज्वेलरी शोरूम्स पर जबरदस्त भीड़ उमड़ी। स्थिति यह रही कि कई प्रतिष्ठानों पर बिक्री के नए रिकॉर्ड बनते नजर आए। सहालग सीजन और अक्षय तृतीया के शुभ संयोग ने बाजार में उत्साह को और बढ़ा दिया।

Apr 19, 2026 - 21:59
 0
अक्षय तृतीया पर सोने की चमक से गुलजार रहे आगरा के बाजार: ज्वेलरी की रिकॊर्ड बिक्री

अक्षय तृतीया की खरीदारी एक दिन पहले ही शुरू हो गई थी। शहर के प्रमुख ज्वैलरी शोरूम्स में रविवार को तो ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने अक्षय तृतीया के मुहूर्त के समय जमकर खरीदारी की।

पिछले कुछ समय से सोने के दामों में उतार-चढ़ाव के चलते ग्राहकों और निवेशकों का भरोसा डगमगा गया था, लेकिन अब भावों में स्थिरता आने से बाजार में फिर से रौनक लौट आई है।

सराफा कारोबारियों ने अक्षय तृतीया और सहालग को देखते हुए विशेष तैयारियां की थीं। कई प्रतिष्ठानों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर्स भी दिए। सोने के साथ ही प्लेटिनम और डायमंड ज्वेलरी की भी डिमांड रही।

लोग अक्षय तृतीया का दिन खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ मानते हैं और इसके साथ ही शादी का सीजन शुरू होने से इस दिन की खरीददारी के लिए बहुत पहले से तैयारियां कर ली गई थीं।

कुल मिलाकर अक्षय तृतीया के मौके पर सोने की स्थिर कीमतों ने बाजार को नई ऊर्जा दी है और कारोबारियों के चेहरे पर संतोष साफ झलक रहा है।

SP_Singh AURGURU Editor