मेहनत का मिला सम्मान, डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने मेधावियों को किया पुरस्कृत
आगरा। डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 12वीं तक के लगभग 150 छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों का मूल्यांकन किया गया, जिसके आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष सम्मान और आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव सोई ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करना ही नहीं, बल्कि अन्य बच्चों को भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समारोह आगे भी प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाएगा।
विशेष सम्मान पाने वाले विद्यार्थियों में दृष्टि, अनुराधा, यश मिश्रा, अवनी पराशर, आराध्या सिकरवार, अभिनव, माधव कृष्णा कौशिक, अभ्युदय यादव और गौरेश शामिल रहे।
समारोह में ब्रिज पाल सिंह चौहान (अध्यक्ष, श्रीराम मंदिर), ज्ञान सिंह, लेखेन्द्र कुमार, एस.के. पचौरी, श्याम सुंदर ओझा, राजेंद्र उपाध्याय, पप्पू यादव, राम खिलाड़ी सिकरवार, रणवीर सिंह तोमर, सियाराम, शिवकुमार शर्मा, श्रीमती सरोज पाठक, श्रीमती शशि त्यागी और श्रीमती शीला भदौरिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव सोई, राजू चौहान, बंटी यादव, ज्ञानेंद्र यादव, दिनेश सेंगर, अजय राजपूत, शिव सिंह परिहार, सनी उपाध्याय, जय सिंह जुल्का, राजीव सोलंकी, उमेश यादव, नीरज गौड़, किशन कुशवाह और संदीप सोलंकी का विशेष योगदान रहा। समारोह का संचालन अजय सिंह राजपूत ने किया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और अभिभावकों ने सोसाइटी की इस पहल को शिक्षा और प्रतिभा सम्मान की दिशा में प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर करने की अपेक्षा जताई।