दान में मिली आधुनिक ईको एम्बुलेंस, हेल्प आगरा का बेड़ा और हुआ मजबूत

आगरा में जनसेवा के क्षेत्र में काम कर रही हेल्प आगरा संस्था को एक बड़ी सौगात मिली है। सीएसआर के तहत दान में मिली आधुनिक ईको एम्बुलेंस से अब जरूरतमंद मरीजों तक समय पर चिकित्सा सहायता पहुंचाना और आसान होगा। यह एम्बुलेंस न केवल एक वाहन है, बल्कि उन जरूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक सुविधा है, जो समय पर चिकित्सा सहायता के अभाव में संकट में पड़ जाते हैं।

Apr 28, 2026 - 21:07
 0
दान में मिली आधुनिक ईको एम्बुलेंस, हेल्प आगरा का बेड़ा और हुआ मजबूत
हेल्प आगरा को ईको एम्बुलेंस की चाबी सौंपते सगारी लैदर्स के प्रतिनिधि।

आगरा। हेल्प आगरा संस्था को सोमवार को मरीजों की सेवा के लिए एक आधुनिक ईको एम्बुलेंस दान स्वरूप प्राप्त हुई। यह एम्बुलेंस सगारी लैदर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सीएसआर (कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) के तहत भेंट की गई।

सिकंदरा स्थित कंपनी के परिसर (C-33 UPSIDC) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कंपनी के डायरेक्टर औलिया गुजराल एवं पीके गुप्ता ने एम्बुलेंस की चाबी हेल्प आगरा के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन को सौंपी।

एम्बुलेंस बेड़े में बढ़ी ताकत
इस नई एम्बुलेंस के जुड़ने के साथ ही हेल्प आगरा के एम्बुलेंस बेड़े की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। इससे संस्था की आपातकालीन सेवाओं की क्षमता और मजबूत होगी तथा अधिक से अधिक मरीजों तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सकेगी।

संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने दानदाता परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से संस्था की सेवा गतिविधियों को नया विस्तार मिलेगा और जरूरतमंदों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इस अवसर पर हेल्प आगरा के सीए दीपेन्द्र मोहन, महामंत्री गौतम सेठ, विशेष बंसल, राजेंद्र बंसल, नितिन अग्रवाल, अभिषेक, आर.सी. अग्रवाल, अक्षत, राजदीप, पंकज, रोशन ग्यारह, नंदकिशोर गोयल एवं जगवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor