आगरा में होली के रंगों की बहार: व्यापारियों ने गुलाल-फूलों की होली से बढ़ाया भाईचारा, 8 को रंगोत्सव

आगरा। होली पर्व को लेकर आगरा में सामाजिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा होली मिलन समारोहों का सिलसिला जारी है। शहर के विभिन्न संगठनों ने फूलों की होली, गुलाल, चंदन तिलक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुटता का संदेश दिया। कई स्थानों पर व्यापारियों ने एक मंच पर आकर भाईचारे का परिचय दिया, जबकि आगामी दिनों में बड़े स्तर पर रंगोत्सव कार्यक्रम की भी तैयारियां चल रही हैं।

Mar 6, 2026 - 19:44
 0
आगरा में होली के रंगों की बहार: व्यापारियों ने गुलाल-फूलों की होली से बढ़ाया भाईचारा, 8 को रंगोत्सव
आगरा क्लॊथ मर्केंटाइल के होली मिलन समारोह में मौजूद व्यापारीगण।

फूलों और गुलाल की बौछार के बीच क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन का होली मिलन

आगरा। आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन द्वारा रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के कपड़ा व्यापारियों ने एक-दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर, गुलाल उड़ाकर और फूलों की वर्षा के बीच होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी के दर्शन और पूजन के साथ हुई। मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने आरती उतारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद व्यापारियों ने एक-दूसरे को चंदन और गुलाल लगाकर स्वागत किया। फूलों की होली और पारंपरिक होली गीतों के बीच पूरा माहौल उल्लास और रंगों में डूबा नजर आया।

समारोह में उपस्थित लोगों के लिए ठंडाई और स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था भी की गई। अध्यक्ष टीएन अग्रवाल और महामंत्री संजय अग्रवाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष ताराचंद गोयल, उपाध्यक्ष माधव प्रसाद अग्रवाल, उपाध्यक्ष एवं संयोजक बृज किशोर अग्रवाल, मंत्री एवं संयोजक राजीव कुमार गुप्ता, मंत्री विष्णु भगवान जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कमला नगर व्यापार संगठन का होली मिलन, व्यापारियों ने दिखाई एकजुटता

कमला नगर व्यापारी संगठन के होली मिलन की एक झलक।

आगरा। कमला नगर स्थित पार्कलेन होटल में कमला नगर व्यापार संगठन समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने फूलों की होली खेलते हुए चंदन और गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

संरक्षक वीरेंद्र कनवर, अध्यक्ष अमित अग्रवाल पारुल, पार्षद पंकज अग्रवाल, सचिन सारस्वत, रामप्रकाश अग्रवाल, गवेन्द्र शर्मा, सुमित गोयल, संतोष मित्तल, उमेश अरोड़ा, पुनीत मदान, प्रमोद बिंदल, प्रवीण अग्रवाल, भविष्य अग्रवाल, राजकुमार शाक्य, आनंद मंगल, विजय प्रकाश गुप्ता, रिषभ गुप्ता, राजीव अग्रवाल, लाल सिंह शाक्य, प्रमोद अग्रवाल सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

Top of Form

8 मार्च को अग्रधाम में उड़ेंगे रंग, दो हजार से अधिक सदस्य होंगे शामिल

आगरा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का होली मिलन समारोह (रंगोत्सव) 8 मार्च को अग्रधाम सेवा सदन, सेवला में आयोजित किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल और जिलाध्यक्ष संजय सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में जनपद के लगभग दो हजार से अधिक सदस्य भाग लेंगे। कार्यक्रम में वृन्दावन की मंडली द्वारा फूलों की होली, मयूर नृत्य, फाग गीतों पर नृत्य और भजन जैसी मनमोहक एवं भक्तिमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

SP_Singh AURGURU Editor