रंग, भजन और सम्मान से सजा माथुर वैश्य समाज का होली मिलन: वरिष्ठजनों को किया नमन, बच्चों ने देखे जादू के करिश्मे

आगरा। माथुर वैश्य विजय नगर शाखा सभा की ओर से विजय नगर स्थित विजय क्लब में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। रंग, भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह से सजे इस आयोजन में समाज के लोगों ने एक मंच पर एकत्र होकर आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Mar 11, 2026 - 12:14
 0
रंग, भजन और सम्मान से सजा माथुर वैश्य समाज का होली मिलन: वरिष्ठजनों को किया नमन, बच्चों ने देखे जादू के करिश्मे
माथुर वैश्य विजय नगर शाखा के होली मिलन समारोह में मौजूद संस्था के पदाधिकारी और सदस्य।

वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान

शाखा अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार कंजौलिया ने बताया कि इस होली मिलन समारोह का उद्देश्य विजय नगर क्षेत्र के परिवारों को जोड़ना और समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। समारोह में 80 वर्ष से अधिक आयु के छह वयोवृद्धों डॉ. उदय शंकर गुप्ता, हरेंद्र गुप्ता, सुबोध गुप्ता, ओमवती गुप्ता, कमला गुप्ता और सत्यवती गुप्ता को विशेष रूप से वृद्धजन सम्मान से नवाजा गया। समाज के लोगों ने खड़े होकर तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया।

समाज के पदाधिकारियों का भी हुआ अभिनंदन

मंत्री राकेश गुप्ता ने बताया कि समारोह के दौरान माथुर वैश्य महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ‘मामा’, महामंत्री शंकर गुप्ता, केंद्रीय महिला मंडल की अध्यक्ष मधुरिमा गुप्ता सहित करीब 40 पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

बच्चों के लिए जादू शो बना आकर्षण

कार्यक्रम में बच्चों के मनोरंजन के लिए जादूगर द्वारा प्रस्तुत किए गए रोमांचक और अचंभित कर देने वाले जादू के करिश्मे खास आकर्षण का केंद्र बने। बच्चों के साथ-साथ बड़े भी इन अद्भुत प्रस्तुतियों को देखकर हैरान और आनंदित नजर आए।

राधा-कृष्ण की प्रस्तुतियों पर झूम उठा माहौल

समारोह के दौरान वृंदावन से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। “जुल्म कर डारो, सितम कर डारो” जैसे होली गीतों पर उपस्थित लोग झूम उठे और पूरा वातावरण रंगोत्सव की उमंग से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम में रामचंद्र जी के स्वरूप की भव्य झांकी प्रस्तुत की गई, जिसके अलौकिक दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। समारोह के समापन पर नौ देवियों की झांकी की आरती उतारकर कार्यक्रम को धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न किया गया।

बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम का मंच संचालन ललितेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, समन्वयक आलोक आर्य, अतुल गुप्ता फर्नीचर, अरुण गुप्ता, अतुल गुप्ता यूनिवर्सिटी, गीता गुप्ता, रेनू गुप्ता, शशि गुप्ता, वंदना गुप्ता, रश्मि गुप्ता, स्वदेश गुप्ता, शुलभा गुप्ता, मंटू गुप्ता सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor