दयालबाग में खंडेलवाल परिवार का होली मिलन, ट्रांस यमुना डॉक्टर एसोसिएशन का रंगोत्सव, श्री राधा दामोदर समिति का स्थापना दिवस और हरिबोल सेवा समिति की ब्रज होली से शहर में छाया उत्सव का उल्लास

आगरा। होली के पावन अवसर पर शहर में विभिन्न सामाजिक और पेशेवर संगठनों द्वारा होली मिलन और रंगोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में रंग-गुलाल, फूलों की होली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी संवाद के माध्यम से प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। दयालबाग में खंडेलवाल परिवार द्वारा आयोजित समारोह और ट्रांस यमुना डॉक्टर एसोसिएशन के होली महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उत्सव को यादगार बना दिया।

Mar 8, 2026 - 18:40
Mar 8, 2026 - 18:52
 0
दयालबाग में खंडेलवाल परिवार का होली मिलन, ट्रांस यमुना डॉक्टर एसोसिएशन का रंगोत्सव, श्री राधा दामोदर समिति का स्थापना दिवस और हरिबोल सेवा समिति की ब्रज होली से शहर में छाया उत्सव का उल्लास
खंडेलवाल समाज के होली मिलन समारोह की एक झलक।

दयालबाग में खंडेलवाल परिवार का होली मिलन समारोह

दयालबाग स्थित कल्याणी हाइट्स में खंडेलवाल परिवार द्वारा होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे खंडेलवाल क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्याम मोहन गुप्ता, राज किशोर खंडेलवाल, प्रमोद खंडेलवाल और छैल बिहारी खंडेलवाल ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट जनों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विशिष्ट अतिथि राज किशोर खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि खंडेलवाल समाज के इस प्रकार के कार्यक्रम आगरा के विभिन्न क्षेत्रों में होने चाहिए और सभी को एकजुट होकर खंडेलवाल क्लब आगरा के बड़े आयोजनों में भाग लेना चाहिए।

इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और फूलों की होली खेलकर उत्सव को आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनमोहन खंडेलवाल, प्यारेलाल खंडेलवाल, राजेश खंडेलेलवाल और मथुरेश खंडेलवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती उषा खंडेलवाल ने किया।

समारोह में कालूराम खंडेलवाल, ऋषि खंडेलवाल, विनोद खंडेलवाल, राजीव खंडेलवाल, धीरज खंडेलवाल, नीतू खंडेलवाल, बबीता खंडेलवाल, प्रवाह खंडेलवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए सफल आयोजन पर बधाई दी।

ट्रांस यमुना डॉक्टर एसोसिएशन ने मनाया होली रंगोत्सव

ट्रांस यमुना डॉक्टर एसोसिएशन के होली मिलन समारोह की एक झलक। 

होली के अवसर पर ट्रांस यमुना डॉक्टर एसोसिएशन द्वारा श्री कृष्णा ऑडिटोरियम में भव्य होली रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी और फूलों की होली के साथ हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय और रंगों से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर ट्रांस यमुना क्षेत्र के चिकित्सकों और सदस्यों ने राधा-कृष्ण की झांकी के साथ नृत्य किया और फूलों की होली खेलकर उत्सव को उल्लासपूर्ण बना दिया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विद्या गुप्ता ने अपनी नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण का आह्वान करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद राधा-कृष्ण नृत्य और रासलीला की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत अध्यक्ष डॉ. पियूष कुमार गुप्ता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आलोक मित्तल ने दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुकेश गोयल और डॉ. अरविंद यादव ने किया। इस दौरान ट्रांस यमुना डॉक्टर एसोसिएशन के सभी सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने प्रेम, भाईचारे और उत्साह के साथ होली महोत्सव मनाया।

गौ सेवा और बुजुर्ग सम्मान के साथ मनाया स्थापना दिवस, फूलों की होली बनी आकर्षण

श्री राधा दामोदर समिति के आठवें स्थापना दिवस और होली मिलन समारोह की एक झलक।

आगरा। कैलाश मंदिर स्थित रामलाल वृद्धाश्रम में श्री राधा दामोदर सेवा समिति का आठवां स्थापना दिवस गौ सेवा और वृद्धजन सम्मान समारोह के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और समाजसेवी सुनील विकल ने राधा-कृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

संस्थापिका आशा अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया तथा गौशाला में गौवंश को चारा-भूसा और बुजुर्गों को भोजन कराकर सेवा की गई।

अध्यक्ष शिवराम सिंघल ने बुजुर्गों की जरूरतों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वृन्दावन के कलाकारों की फूलों की होली और राधा-कृष्ण नृत्य रहा।

धन्यवाद कपिल सिंघल ने दिया तथा संचालन रीनेश मित्तल ने किया। इस अवसर पर दुर्गेश गर्ग, वर्षा सिंघल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, अतुल शर्मा, विनय वर्मा, विजय सिंघल, आदर्श मैनी, श्वेता राठौर, नेहा गर्ग, मुरारी प्रसाद अग्रवाल और आश्रम संचालक शिवप्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।

अबीर-गुलाल के संग सजी ब्रज की होली, लोकगीतों पर थिरकी महिलाएं

श्री हरिबोल सेवा समिति द्वारा आयोजित किये गये होली मिलन समारोह में मौजूद समिति के पदाधिकारी और सदस्य।

आगरा। श्री हरिबोल सेवा समिति द्वारा कमला नगर स्थित संजय पार्क में होली मिलन समारोह उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में रंग-गुलाल, इत्र वर्षा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच ब्रज की होली की झलक दिखाई दी।

कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण की फूलों की होली की प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया। ने बताया कि समारोह में भक्ति, संस्कृति और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला। अतिथियों का स्वागत चंदन तिलक और पटका पहनाकर किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाकाल की भस्म आरती के साथ आयोजन का समापन हुआ।

इस अवसर पर संस्थापक भोलानाथ अग्रवाल,  अध्यक्ष केशव अग्रवाल और महामंत्री विक्की गर्ग, विष्णु अग्रवाल, चंद्रेश गर्ग, विनय वर्मा, रामगोपाल, बबीता गोयल, सीमा सिंघल, नूपुर सिंघल, मुस्कान तोमर, पूजा जैन, सपना अग्रवाल, अंशिका गुप्ता, नीतू जैन, संध्या जैन, शालिनी, विनीता, रंजना और दीपक आदि मौजूद रहे।

विश्व हिंदू महासंघ का संगठन विस्तार और होली मिलन

आगरा। विश्व हिंदू महासंघ द्वारा रविवार को संजय प्लेस स्थित कार्यालय पर संगठन विस्तार और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष (गौ रक्षा) गजेंद्र शर्मा, प्रदेश मंत्री अश्विनी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मातृशक्ति गंगा धाकड़, प्रदेश उपाध्यक्ष मातृशक्ति सुनीता मेहता, मंडल प्रभारी राजेश शर्मा, कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष किशन गुप्ता, गौ रक्षा जिला अध्यक्ष देव ठाकुर, मातृशक्ति जिला अध्यक्ष मीनू अग्रवाल, मातृशक्ति महानगर अध्यक्ष डिंपल गंभीर और किन्नर प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष काजल राठौर मौजूद रहे।

इस अवसर पर संगठन के विस्तार और समाज में धार्मिक व सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि महासंघ समाज सेवा, गौ रक्षा और हिंदू समाज के हितों के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

SP_Singh AURGURU Editor