होली मिलन में रंग, सम्मान और सौहार्द की छटा, शहर में दो संगठनों ने आयोजित किए समारोह

आगरा। होली के आगमन के साथ शहर में सामाजिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा होली मिलन समारोहों का सिलसिला तेज हो गया है। विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाने का संदेश दिया। इन आयोजनों में रंग, संगीत, सम्मान और मिलन की परंपरा ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

Mar 9, 2026 - 21:55
 0
होली मिलन में रंग, सम्मान और सौहार्द की छटा, शहर में दो संगठनों ने आयोजित किए समारोह
आगरा मंडल व्यापार संगठन के होली मिलन समारोह में मंच पर संगठन के पदाधिकारियों के साथ मौजूद हैं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता आदि।

आगरा मण्डल व्यापार संगठन का सम्मान समारोह

आगरा मण्डल व्यापार संगठन की ओर से होली मिलन समारोह के अंतर्गत सम्मान समारोह का आयोजन प्रतापपुरा स्थित द रमाना ग्रैंड होटल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

संगठन के अध्यक्ष पवन बंसल ने सभी का स्वागत किया। समारोह में भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, तपन ग्रुप के चेयरमैन सुरेश चन्द गर्ग, राजनीतिक सलाहकार मदन गर्ग और शलभ शर्मा को दुशाला व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। चिकित्सा क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए डॉ. डी.सी. गोयल को भी विशेष सम्मान दिया गया।

महामंत्री त्रिलोक चन्द शर्मा ने संगठन की आम सभा की कार्यवाही सदस्यों के समक्ष पढ़कर सुनाई। मंचीय कार्यक्रमों में वृंदावन के कलाकारों ने मयूर नृत्य और फूलों की होली की मनमोहक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन रमाशंकर शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने दिया।

इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष गिरीश चंद गोयल, रिंकू अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, राजीव गुप्ता, सरिता गौतम, रचित सर्राफ, दिलीप अग्रवाल, अरुण गोयल, सुचित सर्राफ, प्रकाश अग्रवाल, रविन्द्र पाल सिंह टिम्मा, प्रदीप लूथरा, सत्येंद्र अग्रवाल, सुशील यादव सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

वात्सल्य सेवा समिति का होली मिलन समारोह
वहीं वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन अलबतिया रोड स्थित अंजनीपुरम कॉलोनी, अग्रवाल रेस्टोरेंट के पास हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

समारोह की शुरुआत समिति के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों और सदस्यों के स्वागत से हुई। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को चंदन लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और त्योहार का आनंद साझा किया। कार्यक्रम के दौरान होली के पारंपरिक गीतों और संगीत की धुनों पर नृत्य ने वातावरण को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया।

इस अवसर पर रश्मि जैन, उपासना जैन, रागिनी जैन, प्रतिभा जैन, नंदिनी जैन, बबिता जैन, सुनीता जैन, रेनू जैन, मानवीय जैन, पुष्पा जैन, सुमन जैन, रिकी जैन, अलका जैन, अंजू जैन, शिखा जैन, गजल जैन, रेखा जैन सहित समिति के अनेक सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Top of Form

SP_Singh AURGURU Editor