रितिक प्रजापति बने लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष, 31 सदस्यीय कार्यकारिणी भी घोषित

आगरा। समाजवादी पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देते हुए युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। समाजवादी लोहिया वाहिनी के संगठन विस्तार के तहत रितिक कुमार प्रजापति को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही 31 सदस्यीय महानगर कमेटी की घोषणा कर दी है। एक कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

May 9, 2026 - 18:16
 0
रितिक प्रजापति बने लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष, 31 सदस्यीय कार्यकारिणी भी घोषित
समाजवादी लोहिया वाहिनी की महानगर कमेटी की घोषणा के लिए आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति, राहुल चतुर्वेदी, वाजिद निसार, रितिक कुमार प्रजापति और अन्य वरिष्ठ नेता।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम करन निर्मल की संस्तुति पर रितिक कुमार प्रजापति को महानगर समाजवादी लोहिया वाहिनी आगरा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वाहिनी की घोषित महानगर कमेटी में निखिल निगम को महासचिव, चेतन्य शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा बब्लू अब्बास, अब्दुल खालिद, सोनू यादव, अफजल बेग, आकाश शर्मा, मुनब्बर पठान, मनोज प्रजापति, सुमित यादव, कामिल कैफ, धार्मिक बघेल (मीडिया प्रभारी), मनीष गौतम, प्रवल चौहान, सलमान कुरैशी, अंकित जाटव, ललित प्रजापति, दक्ष चौधरी, रिहान खान, सत्येंद्र प्रजापति, सत्यप्रकाश निगम, मनीष प्रजापति, मकेंद्र यादव, साजिद मलिक और सौरव यादव सहित कई युवाओं को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है।

इन नियुक्तियों की घोषणा एक कार्यक्रम में की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दयाराम प्रजापति ने कहा कि समाजवादी पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि लोहिया वाहिनी का हर कार्यकर्ता डॉ. राममनोहर लोहिया और नेताजी मुलायम सिंह यादव के विचारों को घर-घर पहुंचाए और 2027 की तैयारी में अभी से जुट जाए।

प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि लोहिया वाहिनी समाजवादी पार्टी की रीढ़ है और आज का युवा ही कल का नेतृत्व करेगा। जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ने कहा कि महानगर और जिला इकाई मिलकर जनसमस्याओं के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी।

पूर्व महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने नवगठित टीम को ऊर्जावान बताते हुए विश्वास जताया कि रितिक प्रजापति के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। वहीं नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष रितिक कुमार प्रजापति ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को जोड़ना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव पुष्पेंद्र शर्मा एवं महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र राठौर ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता सतीश अरोड़ा, जिला महासचिव संतोष पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, महानगर उपाध्यक्ष मधुकर अरोड़ा, बलविंदर सिंह जाटव, बिजेंद्र प्रजापति, मानवेंद्र कुशवाहा, कृष्ण कृपाल सिंह चौहान, देवेंद्र जाटव, राजपाल प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, सुमित प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor