आगरा में रितिक प्रजापति बने सपा लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष
आगरा। समाजवादी पार्टी ने आगरा में संगठन को नई धार देने के लिए युवा चेहरे रितिक प्रजापति को समाजवादी लोहिया वाहिनी का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है।
आगरा के पीलाखार नुनीहाई निवासी रितिक प्रजापति को समाजवादी पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए समाजवादी लोहिया वाहिनी जिला आगरा का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम पाल की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी डॉ. रामकरन निर्मल द्वारा की गई।
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष रितिक प्रजापति ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरते हुए संगठन को मजबूत बनाने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों के अनुरूप पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।