मानवीय पहल: एक्सीडेंट में घायल होकर सड़क पर छटपटाते छात्र के लिए देवदूत बनीं राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॊ. बबीता चौहान, अस्पताल पहुंचाया

रायबरेली। मानवता, संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय का एक अत्यंत सराहनीय उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॊ. बबीता सिंह चौहान का प्रयागराज से लौटते समय रायबरेली में सड़क दुर्घटना घायल एक छात्र से सामना हुआ। बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे छात्र के एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने बिना एक पल गंवाए अपना काफिला रुकवाया और तत्काल मानवीय पहल की।

Feb 26, 2026 - 19:54
 0
मानवीय पहल: एक्सीडेंट में घायल होकर सड़क पर छटपटाते छात्र के लिए देवदूत बनीं राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॊ. बबीता चौहान, अस्पताल पहुंचाया
रायबरेली में सड़क हादसे में घायल छात्र को अपने एस्कॊर्ट स्टाफ से अस्पताल भिजवातीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॊ. बबीता सिहं चौहान।

घटना रायबरेली जिले की है, जहां सड़क किनारे घायल युवक दर्द से कराह रहा था। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए महिला आयोग अध्यक्ष डॊ. बबीता चौहान स्वयं अपनी गाड़ी से नीचे उतरीं और अपने एस्कॉर्ट स्टाफ को निर्देश दिए कि घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जाए। उन्होंने न केवल वाहन रुकवाया, बल्कि स्वयं खड़े होकर घायल छात्र को उठवाया और एस्कॉर्ट वाहन से उसे अस्पताल भिजवाया।

इस दौरान यह भी सामने आया कि घायल युवक बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहा था। आयोग अध्यक्ष डॊ. बबीता चौहान की तत्परता और मानवीय संवेदना से युवक को समय पर चिकित्सा सहायता मिल गई।

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने महिला आयोग अध्यक्ष के इस कदम की खुले दिल से प्रशंसा की और कहा कि ऐसे समय में जब लोग अक्सर मदद से कतराते हैं, एक संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति द्वारा इस प्रकार आगे आकर सहायता करना समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

SP_Singh AURGURU Editor