आईसीएसआई आगरा शाखा ने सीएस छात्रों के लिए आयोजित किया उमंग भरा खेल दिवस

आगरा। द इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) की आगरा शाखा द्वारा आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में सीएस छात्रों के लिए ‘उमंग भरा खेल दिवस’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के तनाव और व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय निकालकर शारीरिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और आपसी संवाद को बढ़ावा देना था। खेल गतिविधियों के माध्यम से छात्रों में ऊर्जा, टीम भावना और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Mar 8, 2026 - 18:30
 0
आईसीएसआई आगरा शाखा ने सीएस छात्रों के लिए आयोजित किया उमंग भरा खेल दिवस
आईसीएसआई आगरा शाखा द्वारा आयोजित किये गये उमंग भरा खेल दिवस में भाग लेने वाले सीएस छात्र। आईसीएसआई आगरा शाखा द्वारा आयोजित किये गये उमंग भरा खेल दिवस में भाग लेने वाले सीएस छात्र।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह बैडमिंटन प्रतियोगिता से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में सीएस छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इसके अलावा 100 मीटर दौड़, क्रिकेट, कबड्डी और रस्साकशी जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने भी प्रतिभागियों और दर्शकों के बीच उत्साह का माहौल बना दिया। विभिन्न खेलों में छात्रों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ भाग लेते हुए कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में रिदम गर्ग उपस्थित रहे। साथ ही आईसीएसआई आगरा चैप्टर के चेयरमैन सीएस अनुज अशोक, कार्यक्रम समन्वयक सीएस तरुण रावत, सीएस रितिका, सीएस अनुप्रिया, सीएस राहुल तथा सीएस अंकुर सहित अन्य सीएस सदस्य भी मौजूद रहे और उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के उत्साह और सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।

SP_Singh AURGURU Editor