आईजीआरएस निस्तारण में बरेली पुलिस परिक्षेत्र बना प्रदेश का नंबर-वन, 85 थानों की संयुक्त सफलता; डीआईजी कार्यालय के तीन कर्मी होंगे सम्मानित

जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में बरेली पुलिस परिक्षेत्र ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फरवरी 2026 की शासन द्वारा जारी रैंकिंग में बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत जनपदों के 85 थानों के संयुक्त प्रदर्शन ने पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान दिलाया है।

Mar 10, 2026 - 17:54
Mar 10, 2026 - 17:55
 0
आईजीआरएस निस्तारण में बरेली पुलिस परिक्षेत्र बना प्रदेश का नंबर-वन, 85 थानों की संयुक्त सफलता; डीआईजी कार्यालय के तीन कर्मी होंगे सम्मानित
बरेली के डीआईजी अजय कुमार साहनी।

-रमेश कुमार सिंह-

बरेली। जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण में बरेली पुलिस परिक्षेत्र ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने बताया कि माह फरवरी 2026 में जारी शासन की रैंकिंग में बरेली परिक्षेत्र ने यह उपलब्धि हासिल की है।

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यरत आईजीआरएस कर्मी उप निरीक्षक शालू, कम्प्यूटर ऑपरेटर अमरेन्द्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन जनपदों या थानों का आईजीआरएस के अंतर्गत जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है, उनके कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

डीआईजी के अनुसार फरवरी 2026 में बरेली परिक्षेत्र के चार जनपद बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत ने संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि में परिक्षेत्र के कुल 85 थानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिन्हें संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

जनपद बरेली के 28 थानों- अलीगंज, महिला थाना, सुभाषनगर, फतेहगंज पश्चिमी, किला, शेरगढ़, सीबीगंज, विशारतगंज, शाही, बारादरी, इज्जतनगर, देवरनियाँ, क्योलड़िया, भुता, हाफिजगंज, भोजीपुरा, बहेड़ी, मीरगंज, नवाबगंज, आंवला, भमोरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, कोतवाली, सिरौली, फरीदपुर, कैन्ट और फतेहगंज पूर्वी ने इस उपलब्धि में योगदान दिया।

जनपद बदायूं के 19 थाने- कुवरगांव, महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर, अलापुर, सहसवान, इस्लामनगर, वजीरगंज, मुजरिया, बिल्सी, बिसौली, उझानी, कादरचौक, उघैती, उसैहत, मुसाझाग, हजरतपुर, कोतवाली और सिविल लाइंस ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।

जनपद पीलीभीत के सभी 17 थानों- महिला थाना, माधोटांडा, बरखेड़ा, करेली, कोतवाली, हजारा, जहानाबाद, सेहरामऊ उत्तरी, दियोरिया कलां, घुंघचाई, न्यूरिया, पूरनपुर, गजरौला, बीसलपुर, सुनगढी, अमरिया और बिलसंडा ने संयुक्त रूप से उत्कृष्ट कार्य किया।

इसी प्रकार जनपद शाहजहांपुर के 21 थाने- महिला थाना, रामचंद्रमिशन, खुटार, सिंधौली, कोतवाली, परौर, बण्डा, कलान, अल्हागंज, सेहरामऊ दक्षिणी, रोजा, मदनापुर, निगोही, कांट, सदर बाजार, पुवायां, गढ़िया रंगीन, जैतीपुर, तिलहर, कटरा और खुदागंज- ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने में योगदान दिया।

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की जवाबदेही और पारदर्शिता को मजबूत करता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इसी तरह जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।

SP_Singh AURGURU Editor