इलियाना डिक्रूज बेटे को ब्रेस्टफीडिंग कराती आ ईं नजर, मां बनने का अनुभव किया शेयर, सामान्य पल लोगों के सामने रखा
इलियाना डिक्रूज इन दिनों फिल्मों से काफी दूर अपनी फैमिली लाइफ में व्यस्त चल रही हैं। उन्होंने बेटे का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने ब्लैक एंड वाइट वीडियो भी शेयर किया है जिसमें बेटा फीड करता दिख रहा है।
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी और मां बनने के अनुभवों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े छोटे-छोटे खास पल फैंस के साथ शेयर किया करती हैं। इस कड़ी में उन्होंने एक बार फिर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराती नजर आ रही हैं।
इलियाना डिक्रूज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ब्लैक एंड वाइट वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह जमीन पर आराम से बैठी नजर आ रही हैं और अपने बच्चे को गोद में लेकर उसे फीड कराती दिख रही हैं। उनके आसपास बच्चे के खिलौने, छोटे सामान और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी चीजें बिखरी हुई दिखाई दे रही है। वीडियो के जरिए इलियाना ने अपनी जिंदगी का असली और सामान्य पल लोगों के सामने रखा।
इस पोस्ट पर इलियाना ने कैप्शन के जरिए कहा, 'मैं इस समय बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग वाले ...। पता नहीं किस तरह के दौर से गुजर रही हूं।' गौरतलब है कि इलियाना डिक्रूज ने साल 2023 में माइकल डोलन से शादी की थी। उसी साल उन्होंने अपने पहले बेटे कोआ फीनिक्स डोलन का स्वागत किया। इसके बाद साल 2025 में एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनीं और उन्होंने अपने दूसरे बेटे कीनू रैफ डोलन को जन्म दिया। मां बनने के बाद से इलियाना लगातार अपने जीवन के अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं। कभी वह बच्चों के साथ बिताए खास पल दिखाती हैं, तो कभी मदरहुड से जुड़ी चुनौतियों पर खुलकर अपनी बात रखती हैं।
अगर उनके फिल्मी करियर की बात करें तो इलियाना ने साल 2006 में तेलुगु फिल्म 'देवदासु' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'पोकिरी', 'जलसा', 'किक' और 'जुलाई' जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया। उन्होंने तमिल फिल्म 'ननबन' में भी अपनी अलग पहचान बनाई। दक्षिण भारतीय फिल्मों में सफलता हासिल करने के बाद इलियाना ने बॉलीवुड में भी अपनी मजबूत जगह बनाई। हिंदी सिनेमा में इलियाना डिक्रूज को 'बर्फी', 'रुस्तम', 'मैं तेरा हीरो' और 'रेड' जैसी फिल्मों के लिए खास तौर पर जाना जाता है।
पहले चर्चा थी कि इलियाना डिक्रूज ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रियू नीबोन को डेट कर रही थीं। वहीं 'कॉफी विद करण' में करण जौहर ने खुलासा किया था कि इलियाना कटरीना के भाई सिबेस्टियन लॉरेन माइकल को डेट कर रही हैं। करण ने कटरीना से कहा था कि इलियाना डिक्रूज का उनकी फैमिली के साथ कनेक्शन है। इलियाना उस मालदीव ट्रिप की तस्वीरों में दिखी थीं जिसमें कटरीना की फैमिली नजर आई थी।