आगरा की आवास विकास कॊलोनी में जन कल्याण समिति ने वितरित किए 100 से अधिक पौधे
आगरा। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जन कल्याण समिति, आवास विकास कॉलोनी के तत्वावधान में मंगलवार को सेक्टर-डी स्थित पार्क में पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गुड़हल, नींबू, करौंदा, चमेली, अमरूद और मीठा नीम सहित 100 से अधिक पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों ने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।
समिति की अध्यक्ष एवं पार्षद सुषमा जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने की अपील की।
कार्यक्रम में दीनदयाल नगर संघ के संचालक भीकम बिंदल, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, मंडल अध्यक्ष राहुल जैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष सिंपल अग्रवाल, जन कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष दीपेश अग्रवाल, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय शिक्षक ज्योति जैन, समाजसेवी अंजू बाजपेई, वरिष्ठ संगठन मंत्री राकेश लालवानी तथा मीडिया प्रभारी राजा पंडित सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने और अधिकाधिक पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण का संकल्प लिया।