शराब  घोटाले में केजरीवाल बरी, दि्ली के पूर्व सीएम कांग्रेस पर बरसे, पूछा-   'क्या राहुल गांधी जेल गया?..शर्म नहीं आती'

दिल्ली शराब घोटाले में कोर्ट से बरी किए जाने के बाद कांग्रेस की ओर से लग रहे आरोपों पर अरविंद केजरीवाल ने जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के नेता जेल गए, लेकिन क्या गांधी परिवार का कोई जेल गया?

Feb 27, 2026 - 18:37
 0
शराब  घोटाले में केजरीवाल बरी, दि्ली के पूर्व सीएम कांग्रेस पर बरसे, पूछा-   'क्या राहुल गांधी जेल गया?..शर्म नहीं आती'

नई दिल्ली:। आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाला मामले में बरी होने के बाद कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उनके और आप नेता मनीष सिसोदिया समेत 23 लोगों के कोर्ट से बरी होने पर कांग्रेस की ओर से आ रही प्रतिक्रियाओं पर प्रेस कांफ्रेंस में सवाल किए जाने पर केजरीवाल ने कहा है कि कांग्रेस को शर्म नहीं आती। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के अलावा 21 अन्य लोगों को शराब नीति घोटाले में सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत अन्य आप नेताओं के दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से राहत मिलने पर कांग्रेस की ओर से सवाल उठाए जाने पर केजरीवाल ने जोरदार पलटवार किया है और पूछा है कि उनकी पार्टी के नेताओं को जेल जाना पड़ा, लेकिन कांग्रेस के गांधी परिवार के नेताओं को जेल जाना पड़ा है?

प्रेस कांफ्रेंस में सवाल था कि आरोप लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी सरकार कांग्रेस को चुनावी नुकसान पहुंचाने के लिए आपको राहत दिलवा रही है। इसपर केजरीवाल ने कहा, 'मैं आपसे पूछना चाहता हूं...केजरीवाल जेल गया, रॉबर्ट वाड्रा जेल गया? संजय सिंह जेल गया, क्या राहुल गांधी जेल गया? मनीष सिसोदिया जेल गया, क्या सोनिया गांधी जेल गई?'

इसके बाद केजरीवाल ने कांग्रेस पार्टी को लेकर कहा कि 'किस मुंह से बात करते हैं, शर्म नहीं आती कांग्रेसियों को..।' इससे पहले कांग्रेस की ओर से आरोप लगाए जा रहे हैं कि केजरीवाल और सिसोदिया को गुजरात और पंजाब चुनाव को देखते हुए बरी करवाया गया है।

इससे पहले कांग्रेस नेताओं की ओर से आरोप लगाए गए कि चुनावों को देखते हुए केजरीवाल को राहत दिलवाया गया है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा, 'चुनाव आ रहे हैं.... इसलिए पटकथा भी एकदम अनुमानित है। कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामलों में अचानक तेजी आ जाएगी, पी चिदंबरम को फिर से सुर्खियों में घसीटा जा रहा है, क्योंकि तमिलनाडु में चुनाव हैं। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी में उनके 'सुविधाजनक सहयोगियों' के खिलाफ चल रही कार्वाइयों को गुजरात और पंजाब चुनावों के मद्देनजर चुपचाप ठंडी पड़ जाएंगी।'