आखिरी मौका! आगरा कॊलेज में पुनः परीक्षा फॉर्म की डेडलाइन तय, 27 मार्च के बाद नहीं मिलेगा अवसर

आगरा। आगरा कॉलेज प्रशासन ने पुनः परीक्षा फॉर्म भरने वाले छात्रों के लिए अंतिम तिथि घोषित कर दी है। स्पष्ट कर दिया गया है कि 27 मार्च 2026 के बाद किसी भी स्थिति में फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे, ऐसे में छात्र-छात्राओं के लिए यह अंतिम अवसर है।

Mar 19, 2026 - 22:45
 0
आखिरी मौका! आगरा कॊलेज में पुनः परीक्षा फॉर्म की डेडलाइन तय, 27 मार्च के बाद नहीं मिलेगा अवसर

बीए, बीएससी, बीकॉम के छात्रों के लिए अंतिम मौका

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि बी.ए., बी.एससी. एवं बी.कॉम. के द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठ सेमेस्टर के वे छात्र-छात्राएं जो बैक या इम्प्रूवमेंट परीक्षा देना चाहते हैं, उनके लिए विश्वविद्यालय ने 27 मार्च 2026 अंतिम तिथि निर्धारित की है।

इस प्रक्रिया से भरना होगा फॉर्म

प्राचार्य के अनुसार छात्र-छात्राएं काउंटर संख्या 3 से पुनः परीक्षा शुल्क की रसीद प्राप्त करें। निर्धारित बैंक में शुल्क जमा करें। इसके बाद शुल्क रसीद और अंकतालिका की प्रति संबंधित काउंटर/विभाग में जमा करें। इस पूरी प्रक्रिया को तय समयसीमा के भीतर पूरा करना अनिवार्य होगा।

डेडलाइन के बाद नहीं मिलेगी राहत

महाविद्यालय प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यदि कोई छात्र आवेदन से वंचित रह जाता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं उसी की होगी।

कॉलेज प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखते हुए समय से पहले अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Top of Form

SP_Singh AURGURU Editor