पश्चिम बंगाल कैडर के युवा आईएएस विवेक पंकज का लीडर्स आगरा ने किया सम्मान

आगरा। आगरा के मूल निवासी और 2021 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के युवा आईएएस अधिकारी विवेक पंकज का लीडर्स आगरा परिवार ने उनके आवास पर पहुंचकर सम्मान एवं अभिनंदन किया। इस दौरान संस्था की ओर से उन्हें बुजुर्गों को समर्पित पुस्तक ‘हमारे बुजुर्ग–हमारी धरोहर’ भेंट की गई और आगामी 15वें लीडर्स आगरा अवार्ड्स समारोह में सहभागिता के लिए सादर आमंत्रित किया गया।

Aug 31, 2026 - 12:15
 0
पश्चिम बंगाल कैडर के युवा आईएएस विवेक पंकज का लीडर्स आगरा ने किया सम्मान
आगरा निवासी युवा आईएएस विवेक पंकज का स्वागत करते लीडर्स आगरा के पदाधिकारी।

लीडर्स आगरा परिवार की ओर से महामंत्री सुनील जैन, सुनील बग्गा, राहुल जैन और रोबिन जैन ने आईएएस विवेक पंकज को आकर्षक भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विवेक पंकज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और गुरु डॉ. अंबरीश अग्रवाल को दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के पीछे माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद सबसे महत्वपूर्ण होता है।

उन्होंने लीडर्स आगरा द्वारा बुजुर्गों और माता-पिता के सम्मान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। विवेक पंकज ने कहा, माता-पिता भगवान का रूप होते हैं, उनका सम्मान करना हमारा परम कर्तव्य है।

आईएएस विवेक पंकज के पिता पंकज मुकेश आगरा के प्रमुख शू व्यवसायी एवं लास्ट डिजाइनर हैं। वे आगरा के विकास और सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव समर्पित रहे हैं।

लीडर्स आगरा परिवार ने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करना, समाज में माता-पिता और बुजुर्गों के सम्मान की भावना को मजबूत करना तथा आगरा की प्रतिभाओं को सम्मान देना संस्था के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। संस्था की ओर से कहा गया कि शहर के ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं का सम्मान समाज के अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

SP_Singh AURGURU Editor