स्वर्ण जयंती वर्ष में नई उड़ान भरेगा लायंस क्लब विशाल सैफायर, सीए राकेश अग्रवाल बने अध्यक्ष

आगरा। लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल सैफायर ने जुलाई 2026 से जून 2027 सत्र के लिए अपनी नई प्रबंध कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। क्लब के स्वर्ण जयंती वर्ष को देखते हुए समाजसेवी एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए राकेश अग्रवाल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई टीम ने जरूरतमंद और असहाय लोगों की सेवा को और अधिक व्यापक बनाने का संकल्प लिया है। क्लब इस वर्ष स्वास्थ्य, पर्यावरण और ग्रामीण क्षेत्रों पर केंद्रित कई विशेष सेवा अभियान चलाएगा।

Jul 16, 2026 - 17:52
 0
स्वर्ण जयंती वर्ष में नई उड़ान भरेगा लायंस क्लब विशाल सैफायर, सीए राकेश अग्रवाल बने अध्यक्ष
राकेश अग्रवाल, मनीष बंसल, सोम मित्तल।  

नई कार्यकारिणी में मनीष बंसल को सचिव तथा सोम मित्तल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। क्लब के पदाधिकारियों का कहना है कि स्वर्ण जयंती वर्ष को यादगार बनाने के लिए वर्षभर विशेष सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीए राकेश अग्रवाल ने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल सेवा गतिविधियों का विस्तार करना ही नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना भी है। उन्होंने बताया कि स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए नेत्र शिविर, मिशन चलो गाँव की ओर अभियान के तहत मेडिकल एवं डायबिटीज जांच शिविर, पित्ताशय एवं अपेंडिक्स ऑपरेशन शिविर, वृहद वृक्षारोपण अभियान तथा अन्य सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। क्लब की पहचान बन चुके सभी प्रमुख सामाजिक कार्यक्रम भी पहले की तरह निरंतर जारी रहेंगे।

इस मौके पर सुनील गुप्ता, अजय मनचंदा, पूर्व अध्यक्ष अजय बंसल, सुनील अग्रवाल, संजय बंसल और अनूप गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं।

SP_Singh AURGURU Editor