रक्तदान कर जीवन बचा रहे महादानियों का सम्मान, लोकहितम ने किया अति विशिष्ट सम्मान से अलंकृत
आगरा में लोकहितम चैरिटेबल ब्लड सेंटर के 16वें स्थापना दिवस पर कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में महारक्तदान शिविर, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संगठन संजय विनायक जोशी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में लगभग 300 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें 150 से अधिक युवाओं और महिलाओं ने पहली बार रक्तदान किया। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और नियमित रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। डायलिसिस मरीजों के लिए नि:शुल्क परामर्श एवं बीसीएम मशीन से स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
लोकहितम ब्लड बैंक के 16वें स्थापना दिवस पर किया तीन सौ यूनिट रक्तदान, रक्दान को किया जागरूक
आगरा। लोकहितम चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से आयोजित 16वें स्थापना दिवस पर महारक्तदान शिविर, नि:शुल्क परामर्श, स्वास्थ्य जांच एवं सम्मान समारोह कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संगठन संजय विनायक जोशी और विशिष्ट अतिथि डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, संरक्षक राकेश मंगल, कौशल किशोर सिंघल, निदेशक ब्लड सेंटर संजीव कुमार जैन और निदेशक डायलिसिस सेंटर भुवेश कुमार अग्रवाल ने दीप प्रवज्जलित कर किया।
अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि हमारे शास्त्रों में दान का महत्व सदियों से रहा है, प्राचीन काल में महर्षि दधीचि ने देहदान किया। रक्तदान कर हम मरीजों की जान बचा सकते हैं। मानव शरीर में प्रतिदिन नया रक्त बनता है। रक्तदान के समय एक बार में 350 मिलीलीटर रक्त लिया जाता है। यह हमारे शरीर के रक्त का 20वां हिस्सा होता है। थैलेसीमिया, कैंसर, हीमोफीलिया, एनीमिक गर्भवती महिलाओं समेत अन्य मरीजों के इलाज के लिए रक्त जुटाया जाता है।
महासचिव अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह में शहर की 65 संस्थाओ के साथ राहुल कटरोलिया, गुरजीत सिंह, अभिषेक शर्मा, अभिषेक भारद्वाज और रोहित अग्रवाल को पूरे वर्ष निरन्तर सहयोग करने पर रक्तदाता सम्मान से सम्मानित किया गया। आगरा व्यापार मंडल को 1462 यूनिट रक्त संचय करने पर विशेष सहयोग सम्मान से अलंकृत किया गया।
निदेशक डायलिसिस सेंटर भुवेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि डायलिसिस मरीजों के लिए दूसरा शिविर लोकहितम भवन में नि:शुल्क परामर्श एवं जांच शिविर लगाया। जिसमें डॉ. रजत मंगल ने मरीजों को परामर्श दिया और शिविर में बॉडी कंपोजिशन मॉनिटर(बीसीएम) मशीन के माध्यम से मरीजों की नि:शुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराई, जिससे मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति का सटीक सम्पूर्ण आकलन किया गया।
तीन सौ लोगों ने किया रक्तदान
निदेशक ब्लड सेंटर संजीव कुमार जैन ने बताया कि सुबह स्थापना दिवस पर करीब 20 सहयोगी संस्थाओं और युवाओं की भागीदारी से लगाए गए महारक्तदान शिविर में स्वयं इच्छा से 300 लोगों ने रक्तदान किया। महिलाओं सहित 150 से अधिक युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया और कहा कि अब से वह नियमित रक्तदान करेंगे। संचालन संयोजक एडवोकेट रोहित अग्रवाल ने किया। संस्था की प्रगति की रिपोर्ट कोषाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने पढ़ी।
इस अवसर पर सुनील गोयल, महेंद्र सिंघल, रोहित अग्रवाल, श्रीराम अग्रवाल, केके अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अशोक अग्रवाल फरह वाले, शरद मित्तल, अर्पित गोयल, मयंक गोयल आदि मौजूद रहे।
इन संस्थाओं ने महारक्तदान में लिया हिस्सा
रक्तदान कार्यक्रम में शिविर लगाने वाले संगठनों के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें अग्रवाल संगठन कमला नगर, श्री राधा दामोदर सेवा समिति, श्री तरुण सिंघल,जय झूलेलाल सेवा संगठन, विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद, श्री नाथजी सेवा संस्थान, रोमसन्स ग्रुप,अग्रवाल संगठन सेवला, प्रयास फाउंडेशन, आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति, श्री महालक्ष्मी भक्त मण्डल,अग्रवाल युवा संगठन,सिंधी समाज सेवा समिति,माहेश्वरी युवा संगठन,अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा,श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना,वैदिक ज्ञान विज्ञान संस्थान,भारत विकास परिषद ‘सृजन’ आगरा, रॉबिन हुड आर्मी, एक पहल, संदेश सेवार्थ ट्रस्ट, लव यू जिंदगी फाउंडेशन, प्रारंभ वेलफेयर सोसायटी, श्री विकास अग्रवाल एडवोकेट, अपना घर सेवा समिति खेरागढ़, लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा रोर, श्री संत गाडगे बाबा महाराज को अति विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया।