लखनऊ: शिया-सुन्नी चांद कमेटियों का बड़ा ऐलान, 27 मई नहीं 28 मई को मनाई जाएगी बकरीद

मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने बताया कि रविवार 17 मई को जिल हिज्ज का चांद नहीं दिखाई दिया है। ऐसे में 28 मई को ईद-उल-अज़हा (बकरीद) का त्योहार मनाया जाएगा।

May 17, 2026 - 21:37
 0
लखनऊ: शिया-सुन्नी चांद कमेटियों का बड़ा ऐलान, 27 मई नहीं 28 मई को मनाई जाएगी बकरीद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिया-सुन्नी चांद कमेटियों ने जिल हिज्ज के चांद को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली और सैफ अब्बास ने ऐलान किया कि इस साल बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी। 

मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने बताया कि रविवार 17 मई को जिल हिज्ज का चांद नहीं दिखाई दिया है। ऐसे में 28 मई को ईद-उल-अज़हा (बकरीद) का त्योहार मनाया जाएगा।

मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने बताया कि 19 मई को ज़िल हिज्ज की पहली तारीख होगी। वहीं बकरीद को लेकर मुस्लिम समुदाय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

धर्मगरुओं ने लोगों से त्योहार को अमन, भाईचारे और सादगी के साथ मनाने की अपील की है। वहीं चांद के ऐलान के बाद मुस्लिम समुदाय में बकरीद की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। शहर के बाजारों में खरीदारी बढने लगी है और कुर्बानी को लेकर लोग आवश्यक इंतज़ामों में जुट गए हैं।

बकरीद इस्लाम धर्म का प्रमख त्योहार माना जाता है, जिसे इब्राहिम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी की याद में मनाया हज़रत जाता है। इस मौके पर मूस्लिम समूदाय के लोग नमाज़ अद करने के बाद कुर्बानी करते हैं और गरीबों व जरूरतमंदों के बीच मांस तकसीम किया जाता है।