रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में  महेश बाबू की बेटी पर अटकी नजर,   अल्लू अर्जुन  भी पहुंचे,  नंगे पांव दिखे राम चरण

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को शादी की और 4 मार्च को वेडिंग रिसेप्शन रखा, जिसमें तमाम लोगों को इन्वाइट किया। हैदराबाद के ताज कृष्ण होटल में सितारों का मजमा देखने को मिला।

Mar 4, 2026 - 22:38
 0
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में  महेश बाबू की बेटी पर अटकी नजर,   अल्लू अर्जुन  भी पहुंचे,  नंगे पांव दिखे राम चरण

हैदराबाद। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का 4 मार्च को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में वेडिंग रिसेप्शन रखा गया। यहां पर तमाम हस्तियां पहुंची। रामचरण, उपासना, चिरंजीवी, महेश बाबू की पत्नी और बेटी, नानी, नागार्जुन, चैतन्य, नीना गुप्ता समेत अन्य सितारे नजर आए। इस दौरान 'पुष्पा 2' के डायरेक्टर सुकुमारन भी पत्नी के साथ स्पॉट हुए।

रश्मिका और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। इसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद इन्होंने पूरे देशभर में मिठाइयां बाटी थीं। मंदिरों में अन्नदान किया था। फैंस से रूबरू हुए थे। घर पर सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने से लेकर मंदिर दर्शन करने गए थे। अब इन्होंने इंडस्ट्री के लोगों के लिए पार्टी रखी, जिसमें सितारों ने लाइमलाइट बटोरी। बॉलीवुड से साउथ के एक्टर्स का जमावड़ा लगा।

महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर और बेटी सितारा के साथ पहुंचे। इस महफिल में सितारा पर लोगों की नजरें टिकी रहीं। 

रश्मिका और विजय ने अपने रिश्ते को शादी में कन्वर्ट होने तक प्राइवेट ही रखा। रिसेप्शन के दौरान उन्होंने पैप्स का अभिवादन किया। एक्ट्रेस की मांग के सिंदूर पर सबकी नजर अटकी रही। वहीं हाथ की मेहंदी गायब रही।