मैं सबकी फेवरेट टारगेट बन गई हूं- कंगना
मुंबई। अपनी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज पर बाम्बे हाईकोर्ट से लगे झटके के बाद कंगना रनौत ने आज एक लंबा-चौड़ा पोस्ट एक्स पर पोस्ट किया है। इसमें कंगना ने कहा है कि वह सबके टारगेट पर हैं। उन्हें टारगेट किया जा रहा है। उन्हें यह नुकसान इसिलए भुगतना पड़ रहा है क्योंकि वह सोते हुए देश को जगाने के प्रयास में जुटी हैं।
इमरजेंसी छह सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से विवाद के कारण यह स्थगित हो गई। सेंसर बोर्ड अब फिल्म के सर्टिफिकेट पर फिर से विचार कर रहा है। यह मामला मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में चल रहा है, लेकिन इसी बीच आज बॉम्बे हाई कोर्ट में भी मेकर्स की एक याचिका को लेकर इस पर सुनवाई हुई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस पर कोई भी आदेश देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने ये जरूर कहा कि सेंसर बोर्ड को जो भी फैसला लेना है, वो 18 सितंबर तक ले ले।
कंगना रनौत ने एक्स पर लिखा कि आज मैं सबकी फेवरेट टागरेट बन गई हूं। इस सोये हुए देश को जगाने की यही कीमत चुकानी पड़ती है। उन्हें अंदाजा भी नहीं कि मैं किस बारे में बात कर रही हूं। उन्हें नहीं पता कि मैं इतनी परेशान क्यों हूं, क्योंकि वो शांति चाहते हैं, वो किसी का पक्ष नहीं लेना चाहते। वो शांत हैं, रिलैक्स हैं!