भवानीपुर से ममता बनर्जी हारीं, सुवेंदु अधिकारी ने 15 हजार मतों से दी शिकस्त

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव हार गई हैं। 20 राउंड तक हुई वोटों की गिनती में ममता बनर्जी 15105 वोटों के अंतर से हार गई हैं। बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें हरा दिया है। सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के बाद भवानीपुर से जीत हासिल की है।

May 4, 2026 - 22:49
 0
भवानीपुर से ममता बनर्जी हारीं, सुवेंदु अधिकारी ने 15 हजार मतों से दी शिकस्त

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने लगातार दूसरी बार ममता बनर्जी को भवानीपुर से शिकस्त दी। उन्होंने सीएम बनर्जी के 15105 वोटों से हराया। भवानीपुर से ममता बनर्जी तीन बार जीत चुकी हैं। वह 2016 में जीती थीं जबकि 2011 और 2021 में उन्होंने उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। भवानीपुर में राजस्थान, बिहार, गुजरात से आकर बसे वोटरों की बड़ी संख्या है। यहां मारवाड़ी और गुजराती वोटरों की संख्या 22-22 हजार मानी जाती है।

राउंड 20
भवानीपुर सीट पर 20वें और अंतिम राउंड की मतगणना में सुवेंदु अधिकारी को कुल 73917 वोट मिले। इसके साथ ही उन्होंने यह चुनाव 15105 वोट से जीत लिया। वहीं ममता बनर्जी को कुल 58812 वोट मिले और वह 15105 वोट से यह चुनाव हार गईं। इस सीट पर तीसरे नंबर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के श्रीजीब बिस्वास रहे और उनको 3556 वोट मिले।

राउंड 19
सुवेंदु अधिकारी ने 19वें राउंड की मतगणना के बाद 15001 वोटों से बढ़त बनाई। सुवेंदु अधिकारी को कुल 73390 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 58389 वोट मिले। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के श्रीजीब बिस्वास को 3502 वोट मिले।

राउंड 18
भवानीपुर सीट पर 18वें राउंड की वोटों की गिनती पूरी होते ही ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। अभी तक मामूली बढ़त बनाकर चल रहे सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 6226 वोट से पीछे कर दिया है। सुवेंदु अधिकारी को 60954 वोट मिले हैं वहीं ममता बनर्जी को 54728 वोट हासिल हुए।

राउंड 17
भवानीपुर सीट पर 17वें राउंड की वोटों की गिनती पूरी होते ही ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। अभी तक मामूली बढ़त बनाकर चल रहे सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 6226 वोट से पीछे कर दिया है। सुवेंदु अधिकारी को 60954 वोट मिले हैं वहीं ममता बनर्जी को 54728 वोट हासिल हुए।

राउंड 16
भवानीपुर सीट पर 16वें राउंड की वोटों की गिनती पूरी होते ही बड़ा उलटफेर हो गया। अभी तक पीछे चल रहे सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर 563 वोट से बढ़त बना ली। सुवेंदु अधिकारी को 53932 वोट मिले तो वहीं ममता बनर्जी को 53369 मत हासिल हुए।

राउंड 15
भवानी सीट पर 15 राउंड की वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इसके साथ ही ममता बनर्जी की बढ़त घटकर 2929 वोटों की रह गई है। ममता बनर्जी को 51343 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी को 48414 मत मिले हैं।

राउंड 14
भवानी सीट पर एक बार फिर वोटों की गिनती शुरू हो गई। वोटों की 14वें राउंड की गिनती पूरी होने ममता बनर्जी की बढ़त इस बार बढ़ गई। ममता बनर्जी अब 3830 वोट से आगे चल रही हैं। उन्हें 48671 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी को 44841 मत मिले हैं।

राउंड 13
भवानीपुर सीट पर 13 राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो गई है। ममता बनर्जी की बढ़त घटकर 5349 हो गई है। ममता बनर्जी को 46726 वोट और सुवेंदु अधिकारी को 41377 वोट मिले हैं।

राउंड 12
भवानीपुर सीट पर 12 राउंड की वोटों की गिनती पूरी हो गई है। ममता बनर्जी की बढ़त घटकर अब 7184 वोटों की रह गई है। ममता बनर्जी को 44729 वोट और सुवेंदु अधिकारी को 37545 वोट मिल चुके हैं।

राउंड 11
भवानीपुर सीट पर 11 राउंड की वोटों की गिनती पूरी हो गई है। ममता बनर्जी तेजी से अपनी बढ़त गंवाती जा रही है। 11वें राउंड में के बाद ममता बनर्जी की बढ़त घटकर 9475 वोटों की रह गई है। ममता बनर्जी को 42796 वोट तो बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी को 33321 वोट मिले हैं।

राउंड 10
भवानीपुर सीट पर 10 राउंड की वोटों की गिनती पूरी हो गई है। ममता बनर्जी 12131 वोट से आगे चल रही हैं। ममता बनर्जी को 41138 वोट और बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी को 29007 वोट मिले हैं।

राउंड 9
भवानीपुर सीट पर 9 राउंड की वोटों की गिनती पूरी हो गई है। ममता बनर्जी की बढ़त घट गई है। ममता बनर्जी 13842 वोट से आगे चल रही हैं। उन्हें 38328 वोट मिले हैं। वहीं सुवेंदु अधिकारी ने 24486 वोट हासिल किए हैं।

राउंड 8
आठवें राउंड में ममता बनर्जी ने 15494 वोट से बढ़त बना ली है। ममता बनर्जी को आठवें राउंड में 35522 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी को 20028 मत हासिल हुए।

राउंड 7
भवानीपुर सीट पर सात राउंड की वोटों की गिनती पूरी हो गई है। ममता बनर्जी 17371 वोट से आगे चल रही है। सातवें राउंड के बाद ममता बनर्जी को 32822 वोट और बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी को 15415 वोट मिले हैं।

राउंड 6
भवानीपुर सीट पर छठवें राउंड की गिनती पूरी हो गई। छठवें राउंड में सुवेंदु अधिकारी 19393 वोटों से पीछे हो गए। ममता बनर्जी को 30548 वोट तो सुवेंदु अधिकारी को 11155 वोट मिले हैं।

राउंड 5
पांचवें राउंड में ममता बनर्जी ने 16706 वोटों से बढ़त बना ली हैं। पांचवें राउंड में ममता बनर्जी को 25942 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी को 9236 वोट मिले हैं।

राउंड 4
चौथे राउंड में ममता बनर्जी ने 8482 वोटों से बढ़त बना ली हैं। चौथे राउंड में ममता बनर्जी को 17244 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी को 8762 वोट मिले हैं।

राउंड 3
तीसरे राउंड में टीएमसी की ममता बनर्जी ने 898 वोटों से बढ़त बना ली है। तीसरे राउंड में ममता बनर्जी को 9359 वोट मिले हैं। वहीं सुवेंदु अधिकारी को 8461 वोट मिले।

राउंड 2
दूसरे राउंड में बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने 1558 वोटों से ममता बनर्जी पर बढ़त बना ली है। दूसरे चरण में सुवेंदु अधिकारी को 6380 वोट मिले हैं। वहीं ममता बनर्जी को 4822 वोट मिले हैं।

राउंड 1
पहले राउंड में ममता बनर्जी ने 1996 वोटों से बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी पर बढ़त बना ली है। सुवेंदु अधिकारी को पहले राउंड की गिनती में 1670 वोट मिले हैं। वहीं ममता बनर्जी को 3666 वोट मिले हैं।