आगरा में एंटरटेनमेंट का ‘मेगा अपग्रेड’, श्री सिनेमा में लगा यूपी का सबसे पावरफुल 4K लेजर प्रोजेक्टर
आगरा के श्री सिनेमा ने यूपी का पहला 35,000 ल्यूमेंस वाला 4K लेजर प्रोजेक्टर लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके साथ अब दर्शकों को अल्ट्रा ब्राइट पिक्चर क्वालिटी, Dolby Atmos साउंड और मॉडर्न सुविधाओं के साथ प्रीमियम सिनेमा अनुभव मिलेगा—वो भी किफायती कीमत पर।
अब बड़े पर्दे पर मिलेगा अल्ट्रा ब्राइट, क्रिस्टल-क्लियर सिनेमा अनुभव, वो भी अपने ही शहर में
आगरा। आगरा के सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शहर के प्रतिष्ठित श्री सिनेमा ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए प्रदेश का पहला 35,000 ल्यूमेंस वाला 4K लेजर प्रोजेक्टर स्थापित कर दिया है। 18 अप्रैल 2026 से शुरू हुई इस नई तकनीक के साथ अब दर्शकों को पहले से कहीं ज्यादा ब्राइट, शार्प और जीवंत पिक्चर क्वालिटी का अनुभव मिलेगा।
नई 4K लेजर प्रोजेक्शन टेक्नोलॉजी के जरिए अब स्क्रीन पर दिखने वाला हर सीन ज्यादा चमकदार, डीप कलर्स और हाई कॉन्ट्रास्ट के साथ नजर आएगा। 35,000 ल्यूमेंस की ताकत का मतलब है, बड़े पर्दे पर भी बिना किसी डलनेस के शानदार विजुअल्स।
श्री सिनेमा का इनोवेशन ट्रैक रिकॉर्ड
श्री सिनेमा ने वर्ष 2006 में शहर में सिंगल स्क्रीन सिनेमा को नए अंदाज में पेश किया था। वर्ष 2018 में आगरा का पहला Dolby Atmos सिनेमा लॉन्च किया। अब यूपी का पहला 35K ल्यूमेंस 4K लेजर प्रोजेक्टर स्थापित किया है। इस तरह श्री सिनेमा लगातार तकनीकी अपग्रेड के जरिए खुद को शहर का प्रीमियम एंटरटेनमेंट हब साबित कर रहा है।
सिर्फ पिक्चर नहीं, साउंड भी ‘धमाकेदार’
यहां Dolby Atmos 360° 3D सराउंड साउंड, जो हर सीन को थियेटर में जिंदा कर देता है, चाहे एक्शन हो, रोमांस या हॉरर। श्री सिनेमा ने दर्शकों की सुविधा और कम्फर्ट का भी खास ध्यान रखा है। अब आगरा के दर्शकों को बड़े शहरों जैसे मल्टीप्लेक्स का अनुभव लेने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किफायती टिकट कीमतों के साथ प्रीमियम क्वालिटी का यह कॉम्बिनेशन सिनेमा देखने का पूरा मजा दोगुना कर देगा।