होली के रंगों में उद्योग-व्यापार का संदेश: चैम्बर के होली मिलन समारोह में मंत्री जयवीर सिंह ने दिया सहयोग का भरोसा

आगरा। उद्योग, व्यापार और सौहार्द के रंगों में सराबोर चैम्बर होली मिलन समारोह का आयोजन वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Feb 28, 2026 - 14:35
 0
होली के रंगों में उद्योग-व्यापार का संदेश: चैम्बर के होली मिलन समारोह में मंत्री जयवीर सिंह ने दिया सहयोग का भरोसा
नेशनल चैंबर के होली मिलन समारोह में चैंबर पदाधिकारियों के साथ मौजूद पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता भंवर पाल सिंह जादौन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल एवं प्रदीप भाटी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिन सरास्वत ने किया।
चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल ने सभी अतिथियों, पूर्व अध्यक्षों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं और उद्योग-व्यापार को प्रोत्साहन देने में निरंतर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर चैम्बर द्वारा आगरा के उद्योग एवं व्यापार के हित में किए गए प्रयासों को एलईडी स्क्रीन पर वीडियो फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सराहा।

मुख्य अतिथि मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि होली आनंद, उत्साह और सामाजिक समरसता का पर्व है, जो कटुता भुलाकर आपसी प्रेम का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में सरकार के प्रयासों के साथ समाज और व्यापार जगत का सहयोग आवश्यक है। प्रदेश सरकार पर्यटन विकास को प्राथमिकता दे रही है, जिससे रोजगार और व्यापार के नए अवसर सृजित होंगे।

आयोजन समिति के चेयरमैन एवं पूर्व अध्यक्ष अमर मित्तल ने कहा कि होली आपसी मेल-मिलाप और सौहार्द का पर्व है। विभिन्न सरकारी, अर्धसरकारी एवं निजी विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय से उद्योग-व्यापार की समस्याओं का समाधान आसान होता है और विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।

समारोह में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, उपाध्यक्ष संजय कुमार गोयल व विवेक जैन, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, आयोजन समिति चेयरमैन अमर मित्तल, संयोजक राकेश चौहान, पूर्व अध्यक्ष के.के. पालीवाल, सीताराम अग्रवाल, योगेन्द्र कुमार सिंघल, शिव कुमार अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अतुल कुमार गुप्ता, महेन्द्र कुमार सिंघल, अशोक कुमार गोयल, राजीव तिवारी, श्रीकिशन गोयल, राजीव अग्रवाल, शलभ शर्मा, सदस्य अनूप गोयल, संदीप अरोड़ा, मनोज बंसल, मनोज कुमार गुप्ता, सुनील अग्रवाल, दिनेश कुमार जैन, शलभ गर्ग, विनय मित्तल, संजय अरोड़ा, सुनील सिंघल, अशोक गोयल, अमित जैन, हरिओम अग्रवाल, अखिल मोहन मित्तल, नीतेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, सतीश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, मयंक मित्तल, राजेन्द्र अग्रवाल, राजेन्द्र गर्ग, श्याम मोहन गुप्ता, अनिल अग्रवाल, योगेश जिन्दल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

SP_Singh AURGURU Editor