आगरा कैंट स्टेशन पर गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संदेश, यात्रियों को दिलाया राष्ट्रहित का संकल्प

राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर “राष्ट्र प्रथम अभियान” के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने यात्रियों और आमजन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात आव्हानों, स्वदेशी अपनाने, ईंधन बचत और आत्मनिर्भर भारत के संदेश से जागरूक किया। अभियान को लोगों का सकारात्मक समर्थन मिला।

May 24, 2026 - 22:44
 0
आगरा कैंट स्टेशन पर गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संदेश, यात्रियों को दिलाया राष्ट्रहित का संकल्प
आगरा कैंट स्टेशन पर राष्ट्र प्रथम’ के संदेश के साथ यात्रियों को जागरूक करते भाजपाई।

आगरा। आगरा में राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में चलाए जा रहे “राष्ट्र प्रथम अभियान” के अंतर्गत रविवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से यात्रियों, स्थानीय नागरिकों और विभिन्न वर्गों के लोगों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात आव्हानों एवं राष्ट्रहित से जुड़े संकल्पों का संदेश पहुंचाया गया। रेलवे स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में लोगों ने अभियान में सहभागिता करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी का संकल्प लिया।

अभियान के दौरान “राष्ट्र प्रथम अभियान” के सर्व अभियान संयोजक राहुल जैन, पूर्व पार्षद जगदीश पचौरी, पूर्व पार्षद प्रवीण जैन, हिमांशु मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने यात्रियों और आमजन से संवाद किया। उन्होंने लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने, ईंधन की बचत करने, सार्वजनिक परिवहन और कारपूलिंग को बढ़ावा देने तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

रेलवे स्टेशन परिसर में अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात आव्हानों से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए। लोगों से अपील की गई कि वे अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने में योगदान दें। यात्रियों और स्थानीय नागरिकों ने अभियान को राष्ट्रहित से जुड़ा सकारात्मक जनजागरण अभियान बताते हुए इसकी सराहना की।

जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को “राष्ट्र प्रथम अभियान” के उद्देश्यों और इसकी आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्टेशन परिसर में अभियान को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल दिखाई दिया और बड़ी संख्या में लोगों ने इसका समर्थन किया।

अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता और राष्ट्रहित की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। “राष्ट्र प्रथम अभियान” का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण की इस मुहिम से जोड़ना और जन-जागरूकता बढ़ाना है।