विधायक डॊ. धर्मेश ने 70वें जन्मदिन पर कुष्ठ आश्रम में की सेवा, सुंदरकांड पाठ कर समाजसेवा का लिया संकल्प

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं आगरा की छावनी विधानसभा से भाजपा विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने अपने 70वें जन्मदिन को सेवा, श्रद्धा और समाज समर्पण के भाव के साथ मनाया। उन्होंने दिन की शुरुआत ताजगंज स्थित कुष्ठ आश्रम में सेवा कार्य से की, जहां कुष्ठ रोगियों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की। इसके बाद सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या और आरती के माध्यम से प्रभु श्रीराम का आभार व्यक्त करते हुए समाज की सेवा में पूरा जीवन समर्पित करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Jul 15, 2026 - 19:37
Jul 15, 2026 - 21:27
 0
विधायक डॊ. धर्मेश ने 70वें जन्मदिन पर कुष्ठ आश्रम में की सेवा, सुंदरकांड पाठ कर समाजसेवा का लिया संकल्प
विधायक डॊ. जीएस धर्मेश के जन्मदिन पर उनका स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। साथ हैं सांसद नवीन जैन, एमएलसी विजय शिवहरे और भाजपा महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता।

विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने अपने 70वें जन्मदिन की शुरुआत ताजगंज स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर की। यहां उन्होंने कुष्ठ रोगियों से मुलाकात की और उन्हें दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित कर सेवा कार्य किया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है और जन्मदिन जैसे अवसरों को समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ साझा करना सबसे बड़ी खुशी है।

इसके बाद उन्होंने प्रभु श्रीराम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या और महाआरती का आयोजन कराया। धार्मिक कार्यक्रम में देश, प्रदेश और समाज के कल्याण की कामना की गई। डॉ. धर्मेश ने कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा से उन्हें जनसेवा का अवसर मिला है और वह अपना पूरा जीवन समाज और राष्ट्र की सेवा में समर्पित करते रहेंगे।

मुख्य समारोह रमाना ग्रैंड, प्रतापपुरा में आयोजित किया गया। यहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्हें हनुमान जी की गदा, तलवार, पगड़ी, पुष्पगुच्छ, दुपट्टा और विशाल पुष्पमाला भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पूर्व महापौर बीना लवानिया, हेमेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, नीतेश शिवहरे तथा मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल सहित भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर के हजारों कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या, प्रसादी एवं स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, एमएलसी विजय शिवहरे, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, श्रीमती बीना लवानिया, हेमेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, नीतेश शिवहरे, विवेक धर्मेश, रोहित कत्याल, राजेश गोयल, देवकी नंदन सोन, डॉ. निधि शर्मा, अनिल सारस्वत, बॉबी लाले, प्रवीण जैन, स्वीटी कालरा, श्याम राव, संजीव चौबे, गौरव राजावत, अंजू गर्ग, माधुरी माहोर, अशोक अग्रवाल, विजय बंटी, विवेक लोधी, मनीष अग्रवाल, जय सिंह सरदारा, सिंधु गुप्ता, हेमा चौहान, रेखा नागपाल, सुनीता झा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डॉ. जी.एस. धर्मेश ने सभी आगंतुकों, शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो स्नेह और सम्मान मिला है, वह आगे भी जनसेवा के लिए उन्हें प्रेरित करता रहेगा।

SP_Singh AURGURU Editor