आगरा के कमला नगर में ग्रीन पार्क के पास दिनदहाड़े मोबाइल स्नैचिंग, मंदिर से लौटते परिवार को बनाया निशाना, बाइक सवार बदमाश फरार

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। ग्रीन पार्क के सामने दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

Apr 23, 2026 - 12:22
 0
आगरा के कमला नगर में ग्रीन पार्क के पास दिनदहाड़े मोबाइल स्नैचिंग, मंदिर से लौटते परिवार को बनाया निशाना, बाइक सवार बदमाश फरार

जानकारी के अनुसार, जैन मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार को बदमाशों ने निशाना बनाया। जैसे ही परिवार ग्रीन पार्क के सामने पहुंचा, पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और तेज रफ्तार में फरार हो गए। पीड़ित कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आरोपी आंखों से ओझल हो चुके थे।

घटना के बाद पीड़ित ने थाना कमला नगर में पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। कमला नगर पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

SP_Singh AURGURU Editor