सांसद नवीन जैन ने एलआईसी कर्मियों और लोगों को पीएम मोदी के सात आह्वानों से किया जागरूक

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में चलाए जा रहे राष्ट्र प्रथम अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत शुक्रवार को संजय प्लेस स्थित एलआईसी कार्यालय में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान सांसद नवीन जैन ने कर्मचारियों, अधिकारियों एवं आमजन से संवाद कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सात आव्हानों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

May 22, 2026 - 18:16
 0
सांसद नवीन जैन ने एलआईसी कर्मियों और लोगों को पीएम मोदी के सात आह्वानों से किया जागरूक
संजय प्लेस में भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय में कर्मचारियों को पीएम मोदी के आह्वानों के प्रति जागरूक करते सांसद नवीन जैन।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद नवीन जैन ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश केवल सरकार तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही भारत आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगा।

स्वदेशी अपनाने और ईंधन बचाने का दिया संदेश

सांसद नवीन जैन ने लोगों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने, सार्वजनिक परिवहन और कारपूलिंग अपनाने, ईंधन की बचत करने तथा अनावश्यक खर्चों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में किए गए छोटे-छोटे प्रयास भविष्य में देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से और अधिक मजबूत बनाएंगे।

पंपलेट बांटकर बताए अभियान के उद्देश्य

जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद नवीन जैन ने एलआईसी कार्यालय में मौजूद लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात आव्हानों से संबंधित पंपलेट वितरित किए। साथ ही “राष्ट्र प्रथम अभियान” के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अभियान के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए इसे राष्ट्रहित से जुड़ा जनजागरण अभियान बताया।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता और गणमान्य लोग

इस अवसर पर सर्व अभियान संयोजक राहुल जैन, संपर्क संयोजक सीए दीपिका मित्तल, मुकेश सोलंकी, प्रवीण कन्नौजिया, रोहित अली चिश्ती, नेहा गुप्ता, वंश अग्रवाल, बबीता पाठक, पार्षद सुषमा जैन, हिमांशु मिश्रा, कौशल वशिष्ठ, मनोज चौहान, शैलेन्द्र उपाध्याय, रमाकांत प्रजापति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Top of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor