जयपुर हाउस में गूंजा राम-नाम, संस्कार भारती की भजन संध्या में भक्ति की उमंग

आगरा। आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना से सराबोर एक भव्य आयोजन में संस्कार भारती की कलासाधिका समिति, आगरा महानगर द्वारा जयपुर हाउस स्थित श्रीराम मंदिर जयपुर हाउस में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा, संगीत और भक्ति का ऐसा समागम देखने को मिला, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

May 1, 2026 - 20:32
 0
जयपुर हाउस में गूंजा राम-नाम, संस्कार भारती की भजन संध्या में भक्ति की उमंग
जयपुर हाउस स्थित श्रीराम मंदिर में शुक्रवार को आयोजित भजन संध्या में मौजूद श्रद्धालु महिलाएं।

कार्यक्रम का शुभारम्भ समिति की अध्यक्षा अनीता भार्गव, मंत्री संगठन नीता गर्ग, कोषाध्यक्ष मीना अग्रवाल एवं ऊषा तिवारी द्वारा सीता-राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही पूरे वातावरण में भक्ति की सुगंध फैल गई और कार्यक्रम ने आध्यात्मिक ऊंचाइयों को छूना शुरू कर दिया।

भजन संध्या के दौरान श्री राधा रानी, प्रभु राम, भगवान श्रीकृष्ण और मां दुर्गा के भजनों की मधुर प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। “राम आएंगे, मेरी झोंपड़ी के भाग्य खुल जाएंगे...” जैसे लोकप्रिय भजन पर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। बबीता पाठक, अनीता जैन, ऊषा तिवारी और रेनू सिंघल ने ढोलक और मंजीरे की संगत में भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी, जिसने पूरे मंदिर परिसर को भक्ति रस में डुबो दिया।

सांयकालीन आरती के साथ कार्यक्रम ने और अधिक दिव्यता प्राप्त की, जिसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम का संचालन बबीता पाठक एवं नीता गर्ग द्वारा किया गया, जबकि संयोजन की जिम्मेदारी अनीता भार्गव और मीना अग्रवाल ने निभाई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं, जिनमें प्रमुख रूप से बबीता पाठक (संरक्षिका), अनीता भार्गव (अध्यक्ष), मीना अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), नीता गर्ग (मंत्री संगठन), रेनू अग्रवाल, मनप्रीत कौर (सह-संरक्षिका), निर्मल अग्रवाल, अनीता जैन, डॉ. दीपाली अग्रवाल, ऊषा तिवारी, कृतिका अग्रवाल, नीमा सिंह, सुधा अग्रवाल, अलका जैन, रेनू सिंघल, सरला सिंघल, कुमकुम गर्ग, मधु बंसल, किरन अग्रवाल, विमलेश, सीमा अग्रवाल, मीरा गर्ग, राधा अग्रवाल आदि शामिल रहीं।

SP_Singh AURGURU Editor