एनबीसी मीट में बियरिंग तकनीक का बड़ा अपडेट, रिटेलर्स को मिली नई जानकारियां

आगरा। शहर में आयोजित एनबीसी (नेशनल बियरिंग कम्पनी) की रिटेलर मीट ने तकनीकी ज्ञान और आधुनिक औद्योगिक समझ को नई दिशा दी। कार्यक्रम में बियरिंग्स की नवीनतम तकनीक, रखरखाव और लुब्रिकेशन पर गहन चर्चा के साथ रिटेलर्स को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

Apr 14, 2026 - 19:27
Apr 14, 2026 - 19:28
 0
एनबीसी मीट में बियरिंग तकनीक का बड़ा अपडेट, रिटेलर्स को मिली नई जानकारियां
एनबीसी की रिटेलर मीट में अपने उत्पादों के बारे में बताते कंपनी के सी.एस.एम.ओ. राजेश प्रेम चंद्रन, जीएम मार्केटिंग शरद गुप्ता और वरिष्ठ मार्केटिंग अधिकारी दीपेश पाण्डेय। साथ हैं राजीव गुप्ता।

सोमवार को शहर के एक होटल में आयोजित इस रिटेलर मीट में बड़ी संख्या में व्यापारियों और रिटेलर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन एनबीसी की ओर से किया गया, जो सीकेए बिरला ग्रुप की प्रमुख कंपनी है और एशिया की अग्रणी बियरिंग कंपनियों में गिनी जाती है।

कार्यक्रम में कंपनी के सी.एस.एम.ओ. राजेश प्रेम चंद्रन, जीएम मार्केटिंग शरद गुप्ता और वरिष्ठ मार्केटिंग अधिकारी दीपेश पाण्डेय ने प्रतिभागियों को बियरिंग्स की उत्पादन प्रक्रिया, उनकी गुणवत्ता, रखरखाव और लुब्रिकेशन की नवीनतम तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक मशीनरी में बियरिंग्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और सही रखरखाव से उनकी कार्यक्षमता और आयु दोनों बढ़ाई जा सकती हैं।

कंपनी अधिकारियों ने यह भी बताया कि एनबीसी के बियरिंग्स का उपयोग देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुज़ुकी, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, फोर्ड मोटर कंपनी, किर्लोस्कर ग्रुप और हिंदुस्तान मोटर्स द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा भारतीय रेलवे, सेना के वाहनों और एरोस्पेस सेक्टर में भी कंपनी की मजबूत उपस्थिति है।

कार्यक्रम के दौरान एनबीसी के नए उत्पाद लुब्रिकेंट्स और नई श्रेणी की ग्रीस, के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि ये उत्पाद मशीनों की दक्षता बढ़ाने और मेंटेनेंस लागत कम करने में सहायक होंगे।

इस मौके पर आगरा के प्रमुख स्टॉकिस्ट राकेश नारंग, सतेंदर गुप्ता, राजीव गुप्ता और विधित बंसल मौजूद रहे। वहीं कंपनी की ओर से सुशोभित नेगी और संजय शर्मा ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। आगरा स्टॉकिस्ट के सहयोग से बड़ी संख्या में रिटेलर्स ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में प्रश्नोत्तर का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बियरिंग्स से जुड़े तकनीकी पहलुओं, उपयोग और रखरखाव को लेकर अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। इस संवाद ने कार्यक्रम को और अधिक उपयोगी और प्रभावी बना दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रिटेलर्स को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना और उन्हें ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता और संतोषजनक सेवा प्रदान करने के लिए तैयार करना था। एनबीसी द्वारा इस तरह के आयोजन लगातार कर ग्राहक संबंधों को मजबूत करने और बाजार में अपनी पकड़ को और सुदृढ़ करने की दिशा में प्रयास जारी हैं। अंत में राकेश नारंग और राजीव गुप्ता ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

SP_Singh AURGURU Editor