ट्रांस यमुना जैन मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी घोषित, जितेंद्र कुमार जैन (बंटी) बने अध्यक्ष
आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर की प्रबंध समिति के चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी घोषित हो गई है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का मंदिर परिसर में पुष्पमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। समाज के वरिष्ठजनों ने आशा व्यक्त की कि नई टीम मंदिर के विकास, धार्मिक आयोजनों, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने का कार्य करेगी।
चुनाव प्रक्रिया समिति द्वारा चुनाव अधिकारी अनन्त कुमार जैन (गोकुलपुरा) एवं सतीश कुमार जैन (कटरा वज़ीर खां) की देखरेख में पूरी हुई। नई कार्यकारिणी में समिति के संरक्षक के रूप में चेतन्य स्वरूप जैन एवं प्रशांत जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई। जितेंद्र कुमार जैन (बंटी) को अध्यक्ष चुना गया। सुबोध कुमार जैन (दयालबाग वाले) उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार जैन महामंत्री, राजीव जैन कोषाध्यक्ष, संदीप जैन संयुक्त मंत्री, मोहित जैन संगठन मंत्री, कमल जैन मंदिर मंत्री, विप्लव जैन प्रचार मंत्री, वैभव जैन सांस्कृतिक मंत्री तथा सीए मनीष जैन को ऑडिटर बनाया गया।
इसके अलावा सुधीर जैन, आशीष जैन, दर्पण जैन, अंकित जैन, रितिक जैन, हेमेंद्र जैन, सम्मेद शिखर जैन, राकेश जैन एवं आकाश जैन को कार्यकारी सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया।
इस अवसर पर सिद्ध शरण जैन, राजेश जैन, पुष्पेंद्र जैन, चेतन जैन, वी.के. जैन, योगेश जैन, कैलाश चंद जैन, दिनेश बाबू जैन, मुकेश चंद जैन, अजय जैन (सन्टी) एवं शेखर जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।