भारत विकास परिषद एकलव्य शाखा की नई टीम ने संभाली कमान, सातवें अधिष्ठापन में दिलाई गई शपथ
आगरा। भारत विकास परिषद की एकलव्य शाखा के सातवें अधिष्ठापन एवं शपथ ग्रहण समारोह में नई कार्यकारिणी ने सेवा, संपर्क और समर्पण की भावना के साथ संगठन के दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। माल रोड स्थित क्लार्क्स श्रीराज होटल में आयोजित समारोह में नवगठित टीम को विधिवत शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में परिषद के संस्थापक, पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
समारोह का शुभारंभ भारत विकास परिषद एकलव्य शाखा के संस्थापक राजकुमार गुप्ता के संबोधन से हुआ। उन्होंने परिषद की स्थापना, संगठन की विचारधारा, सेवा कार्यों तथा शाखा के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत विकास परिषद समाजसेवा, संस्कार और राष्ट्रीय चेतना के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने नई कार्यकारिणी से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मायरा गुप्ता ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह में नई कार्यकारिणी को दायित्व सौंपे गए। प्रशांत मिश्रा ने अध्यक्ष, आर.के. गुप्ता ने सचिव तथा लक्ष्मीकांत गुप्ता ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। वहीं मनोरमा बघेल ने महिला गतिविधि संयोजक तथा रोहित कत्याल, राहुल पोरवाल, रवि शर्मा और डॉ. आर.एस. चौहान ने गतिविधि संयोजक के रूप में अपने दायित्वों की शपथ ली।
समारोह में संगठन से जुड़े नए सदस्यों का भी स्वागत किया गया। महेश शर्मा, दीपू जादोन, अमित ग्वाला, नेहा गुप्ता, विक्रांत तिवारी, विनय अग्रवाल और कुलदीप सिंह सहित कई नए सदस्यों ने संगठन के प्रति निष्ठा एवं सेवा भाव से कार्य करने की शपथ ली।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिषद के पदाधिकारी, सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से संस्थापक राजकुमार गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष रवि शिवहरे, महासचिव विवेक अग्रवाल, विजय अग्रवाल, मनीष गुप्ता, प्रवीण बंसल, संजीव शर्मा, चंद्रवीर फौजदार, ए.के. गुप्ता, अमित अग्रवाल, सचिन जैन, एस.के. शर्मा, मुकेश अग्रवाल, रजनी गुप्ता, मृदुला गुप्ता, रश्मि गुप्ता, रीमा गुप्ता, सविता चौहान, प्रियंका पोरवाल, सुनीता राजन, पूनम शर्मा, अनुराधा शर्मा और अंजू शर्मा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।