नौ साल का रिकॉर्ड बरकरार: इस साल की मंडलीय पुष्प प्रदर्शनी में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को फिर द्वितीय पुरस्कार, 23 छात्राएं सम्मानित
आगरा। पर्यावरण संरक्षण और हरित चेतना के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहे प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। भारत सरकार द्वारा आयोजित मंडलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी–2026 (उत्तर प्रदेश) में विद्यालय को सर्वोत्तम औद्योगिक संस्थान/कार्यालय उद्यान श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 22 फरवरी 2026 को प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 से लगातार 9 वर्षों तक इस प्रतिष्ठित सम्मान को प्राप्त कर विद्यालय ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।
प्रदर्शनी में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय की छात्राओं एवं एक शिक्षिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 23 पुरस्कार अपने नाम किए। आयोजक समिति के अनुसार, पूरे प्रदेश में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ऐसा एकमात्र विद्यालय रहा, जिसकी सर्वाधिक प्रतिभागियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से नवाजा गया।
विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रकृति से जोड़ने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने हॉर्टिकल्चर विभाग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ शहर में वर्ष भर उद्यानों की सुंदरता और देखरेख सुनिश्चित करती हैं।
ये हैं पुरस्कृत छात्र-छात्राएं
मेहंदी डिज़ाइन- दिव्या भागिया (प्रथम), कनिष्का अग्रवाल (द्वितीय), आध्या गंगवार (तृतीय)।
रंगोली- खुश्बू चौहान (प्रथम), वाणी कटियार (तृतीय)।
सलाद सज्जा- अनिका यादव (द्वितीय), शिविका अग्रवाल (तृतीय), रचना अग्रवाल (तृतीय)।
खाद्य संरक्षण- यश सिंह, रित्विक गुप्ता, आरव गुप्ता (सभी तृतीय)।
पुष्प आभूषण डिज़ाइन- कनिष्का (प्रथम)।
पुष्प सज्जा- वाणी कटियार, प्रियांशी यादव (प्रथम), अनिका यादव व पूजा गुप्ता (द्वितीय), राधिका वर्मा, परी वर्मा (द्वितीय), अंशिका कुशवाह (तृतीय)।
पेंटिंग- ईशानी शंकर (प्रथम), सृष्टि गर्ग (द्वितीय), आराध्या सिंह, सुमेधा बंसल, अदम्य शर्मा (तृतीय)।