अब जाह्नवी कपूर का पैप्स पर फूटा गुस्सा,  पहले नोरा फतेही ने कहा था,  प्राइवेट पार्ट्स पर बेवजह जूम करते हैं पैप्स

जाह्नवी कपूर ने हाल ही में बॉडी पर जूम करके फोटो और वीडियो बनाने वाले पैप्स को फटकार लगाई है लेकिन उनसे पहले नोरा फतेही ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी थी और बताया था कि क्या कुछ झेलना पड़ता है।

Apr 5, 2026 - 20:09
 0
अब जाह्नवी कपूर का पैप्स पर फूटा गुस्सा,  पहले नोरा फतेही ने कहा था,  प्राइवेट पार्ट्स पर बेवजह जूम करते हैं पैप्स

मुंबई। नोरा फतेही का हाल ही में सजन रे गाना रिलीज हुआ है, जिसकी वजह से एक बार फिर से वो सुर्खियां बटोर रही हैं। इस गाने में एक्ट्रेस के संग रैपर बादशाह नजर आ रहे हैं। नोरा फतेही अक्सर पैप्स को जमकर पोज देती हुई नजर आती हैं लेकिन, उन्हें पैप कल्चर बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था।

नोरा फतेही ने न्यूज 18 को दिए गए इंटरव्यू में पैप्स के जूम करके फोटो लेने पर रिएक्शन देते हुए कहा था,'मुझे लगता है कि उन्होंने कभी पहले ऐसे हिप्स नहीं देखे हैं. लगता तो ऐसा ही है।' नोरा ने आगे कहा था कि पैप्स सिर्फ उन्हीं के साथ नहीं बल्कि बाकी और फीमेल एक्ट्रेसेस के साथ भी ऐसा करते हैं। वो लोग आपके हिप्स पर जूम नहीं करते हैं, लेकिन बेवजह बाकी प्राइवेट पार्ट्स पर जूम करते हैं।

कई बार तो ऐसा लगता है कि यहां पर जूम करने की कोई खास वजह नहीं थी। फिर वो किस चीज पर फोकस कर रहे हैं। नोरा ने ये भी कहा था कि सबसे ज्यादा दिक्कत की बात तो ये है कि यही सब चीजें सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगती हैं।

वो लोग बस सोशल मीडिया एल्गोरिदम गेम खेल रहे हैं। नोरा ने कहा था कि ऊपर वाले ने उन्हें खूबसूरत शरीर दिया है और उन्हें इस पर फक्र है। नोरा ने आगे बात करते हुए कहा था कि उन्हें शर्म महसूस नहीं होती। उन्होंने कहा था कि हो सकता है जूम करने के पीछे का उनका इरादा बुरा हो लेकिन वो एक अलग बहस है। एक्ट्रेस ने कहा था कि हर किसी का कॉलर पकड़कर मैं उसे सबक नहीं सिखा सकती लेकिन मैं उसी तरह चलती हूं, जैसे मैं चलती हूं और मैं अपने शरीर को लेकर बहुत कंफर्टेबल हूं।