आवास विकास के 9 साल में सिर्फ 6 फ्लैट बिके, ग्रीन एनक्लेव की बदहाल हालत पर आयुक्त सख्त
ग्रीन एनक्लेव आवासीय परिसर में सुविधाओं की कमी को देखते हुए मंडल आयुक्त ने जिम, क्लब हाउस व अन्य सामुदायिक सुविधाओं के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संशोधित लेआउट को रेरा से अनुमोदित कराने को अनिवार्य बताया गया है। उद्देश्य है परियोजना को आधुनिक बनाकर खरीदारों की रुचि बढ़ाना।
जिम–क्लब हाउस बनाने के निर्देश, आकस्मिक निरीक्षण में खुली हकीकत
आगरा। आगरा में आवास विकास परिषद की सिकंदरा क्षेत्र स्थित आवासीय परियोजना के अभाव के कारण आवेदकों की रुचि कम है। इस पर आयुक्त महोदय ने अधिकारियोंग्रीन एनक्लेव की स्थिति सुधारने के लिए मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि परिसर में आधुनिक सामुदायिक सुविधाओं को निर्देशित किया कि जिम, क्लब हाउस और अन्य कम्युनिटी सुविधाओं के विकास का विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाए।
जिम और क्लब हाउस का बनेगा खाका
आयुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में आवासीय परियोजनाओं में केवल फ्लैट ही नहीं, बल्कि जीवनशैली से जुड़ी सुविधाएं भी आवश्यक हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए परिसर में जिम की स्थापना, क्लब हाउस का निर्माण, बच्चों के लिए प्ले एरिया, वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैठक स्थल तथा अन्य सामुदायिक सुविधाओं का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। संबंधित विभाग को कार्य योजना बनाकर मुख्यालय को शीघ्र प्रेषित करने के लिए कहा गया है, ताकि स्वीकृति के बाद कार्य तेजी से शुरू किया जा सके।
रेरा से संशोधित लेआउट की मंजूरी होगी अनिवार्य
मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी नए निर्माण या परिवर्तन से पहले संशोधित लेआउट को रेरा से अनुमोदित कराना आवश्यक होगा। इससे परियोजना पारदर्शी बनेगी और भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी या तकनीकी बाधा नहीं आएगी।
पुनर्जीवित करने की कोशिश
अधिकारियों का मानना है कि यदि परिसर में आधुनिक सुविधाएं जोड़ी जाती हैं तो न केवल परियोजना की छवि सुधरेगी, बल्कि संभावित खरीदारों का आकर्षण भी बढ़ेगा। इससे लंबे समय से सुस्त पड़ी आवासीय योजना को नई गति मिलने की उम्मीद है।