ऑटिज्म से जूझते बच्चों की दिनचर्या में योग को शामिल कराएं अभिभावक, नियमित अभ्यास से बढ़ेगी एकाग्रता, आत्मविश्वास और भावनात्मक संतुलन, विभिन्न संस्थाओं ने आयोजित किए योग शिविर

आगरा। सामाजिक, धार्मिक और स्वयंसेवी संस्थाओं ने विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। पार्कों, सार्वजनिक स्थलों और संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। इसके साथ ही ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों के लिए भी योग को बहुत उपयोगी बताया गया।

Jun 22, 2026 - 19:32
 0
ऑटिज्म से जूझते बच्चों की दिनचर्या में योग को शामिल कराएं अभिभावक, नियमित अभ्यास से बढ़ेगी एकाग्रता, आत्मविश्वास और भावनात्मक संतुलन, विभिन्न संस्थाओं ने आयोजित किए योग शिविर
अध्यान्त फाउंडेशन फॉर ऑटिज्म (ऑटिज्म केयर सेंटर) में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की एक झलक।

ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों के लिए योग को बताया अत्यंत लाभकारी

शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास में योग को प्रभावी माध्यम बताते हुए अध्यान्त फाउंडेशन फॉर ऑटिज्म (ऑटिज्म केयर सेंटर) ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने अभिभावकों से अपील की कि वे ऑटिज्म ग्रसित बच्चों की दैनिक दिनचर्या में योग को अनिवार्य रूप से शामिल करें, ताकि उनके समग्र विकास में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कहा कि विभिन्न अध्ययनों में भी यह प्रमाणित हुआ है कि योग विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी है। नियमित योगाभ्यास से बच्चों की एकाग्रता, व्यवहारिक क्षमता, सामाजिक सहभागिता और भावनात्मक संतुलन में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। उन्होंने कहा कि योग बच्चों के भीतर आत्मविश्वास विकसित करने के साथ-साथ तनाव और चिड़चिड़ेपन को भी कम करने में सहायक सिद्ध होता है।

बच्चों ने उत्साह के साथ सीखे योगासन और प्राणायाम

कार्यक्रम का उद्देश्य ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों को योग के प्रति जागरूक करना, उन्हें विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराना तथा योग के महत्व से परिचित कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को सरल और उपयोगी योगासन सिखाने से हुई। बच्चों को दंडासन, बालासन, मंडूकासन, त्रिकोणासन, चक्की चलाना तथा प्राणायाम जैसी योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने प्रत्येक योगासन की सही विधि समझाते हुए उसके शारीरिक और मानसिक लाभों की भी जानकारी दी। बच्चों ने पूरे उत्साह और आनंद के साथ योगाभ्यास में भाग लिया।

कार्यक्रम में संरक्षक पंकज तिवारी, चेयरमैन नीरज तिवारी, वरिष्ठ स्पीच थैरेपिस्ट डॉ. अश्वनी श्रीवास्तव, प्रबंधक डॉ. रेनू रावत, उपप्रबंधक धीरज कुमार बाथम, अंजली जैन, पायल शर्मा, अंजली सोनी, दीक्षा ठाकुर, वंशिका, लवी, सृष्टि, रितिका, पूजा, मोहिनी सहित संस्था के सदस्य, बच्चे एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा का विशाल योग शिविर

भारत विकास परिषद् "नवज्योति" शाखा द्वारा कृष्णा पार्क, कमला नगर में विशाल योग शिविर आयोजित किया गया। योगाचार्य अजय अंजना शिवहरे, अमित जैन एवं परमजीत शर्मा ने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ताड़ासन एवं वज्रासन सहित विभिन्न योगासन कराए। कार्यक्रम में योगाचार्यों का स्वागत शाखा अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल, सचिव नितिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल तथा महिला संयोजिका मंजू गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम के संयोजक शुभम गोयल, तान्या गोयल, तरुण मित्तल, गुंजन मित्तल, सुनील अग्रवाल, आरती अग्रवाल एवं अमित अग्रवाल रहे। शिविर में अनुराग भटनागर, रजनीश गुप्ता, मनीष गुप्ता, राजेश अग्रवाल, डॉ. एल.के. गुप्ता, डॉ. प्रतीक अग्रवाल, अशोक लालवानी, अंकुश मित्तल, कपिल गर्ग, अमित अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, नीता अग्रवाल, अंजना शिवहरे, रौनक गुप्ता, सोनिया गर्ग एवं भावना भार्गव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

श्रीराम शाखा ने श्रीराम पार्क में कराया सामूहिक योगाभ्यास

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की श्रीराम शाखा द्वारा जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क में योग शिविर आयोजित किया गया। प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक अनिल तोमर ने योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख राजीव रघुवंशी, नंद नंदन गर्ग, श्याम तिवारी, दीपक कपूर, छीतरमल गर्ग, बलबीर सक्सैना, नेमीचंद्र, ईश्वर पाल सिंह, राकेश द्वितीय, राकेश प्रथम, कमल सिंह, दयाल सिंह, सत्यपाल सिंह, बालवीर, प्रमोद, चंद्रशेखर मौर्य, शेखर मित्तल, सुनील मित्तल, जीतू सिंह, राकेश अग्रवाल एवं नरेंद्र करमचंदानी सहित अनेक स्वयंसेवकों ने योग किया। संचालन ओम स्वरूप गर्ग ने किया।

अर्हम ध्यान योग टीम ने कराया योग एवं ध्यान सत्र

अर्हम ध्यान योग आगरा टीम द्वारा यूथ हॉस्टल, संजय प्लेस में विशेष योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास अंतरप्पा, कु. भूमि जैन एवं सिद्धार्थ जैन ने कराया। इस अवसर पर मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज की डिजिटल वाणी भी सुनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल रहे। आयोजन में सतेंद्र जैन, ध्रुव जैन, शुभम जैन, सुचित्रा जैन, आकृति जैन, अंजना जैन, वर्षा जैन, सरिता जैन एवं सलोनी जैन सहित अनेक साधकों ने सहभागिता की।

ट्रांस यमुना कॉलोनी में 350 लोगों ने किया सामूहिक योग

ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित श्री हनुमान पार्क में ब्रह्माकुमारी विश्व विद्यालय, सेवा भारती रामबाग एवं निरंकारी मिशन के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 350 लोगों ने योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान किया। योगाभ्यास योगाचार्य सुरेश आनंद ने कराया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी दीदी राज बहन, सेवा भारती के अध्यक्ष आर.पी. सिंह जादौन तथा निरंकारी मिशन के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।

बल्केश्वर मंडल में भाजपा का योग शिविर

आगरा। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बल्केश्वर मंडल द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष टी.एन. अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को निरोगी जीवन का सर्वोत्तम साधन बताया। शिविर में देशभर के साथ-साथ विश्व स्तर पर योग दिवस के आयोजन की भावना को आगे बढ़ाते हुए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया गया।

प्रयास फाउंडेशन ने योग शिविर में सहभागिता कर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

आगरा। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बल्केश्वर पार्क में आयोजित विशाल योग शिविर में प्रयास फाउंडेशन, आगरा ने सक्रिय सहभागिता करते हुए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में वैदिक लाइफ योग सेंटर के योग शिक्षक पवन आर्य ने विभिन्न योगासन एवं योग मुद्राओं का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के लाभों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में प्रयास फाउंडेशन के अध्यक्ष किशन कुमार अग्रवाल 'गुड्डू', गिर्राज बंसल, पूजा बंसल, डॉ. राधेश्याम, रवि गुप्ता, अतुल गर्ग, अनिल गुप्ता, अनूप, अंकुर, राजीव, मनोज, मनीष, मनुराज, आशीष, अमित, प्रदीप, टिचूं, संदीप, उमंग, विशेष, शिखर, विशाखा, सरिता एवं नेहा सहित सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

SP_Singh AURGURU Editor