पीयूष गोयल ने साधा राहुल पर निशाना,  बोले विपक्ष के नेता को न पार्लियामेंट्री प्रोसेस की समझ न प्रोसीजर की, चर्चा से भागते हैं  राहुल गांधी

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक बार फिर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस डिबेट से भाग रही है।

Mar 9, 2026 - 20:56
 0
पीयूष गोयल ने साधा राहुल पर निशाना,  बोले विपक्ष के नेता को न पार्लियामेंट्री प्रोसेस की समझ न प्रोसीजर की, चर्चा से भागते हैं  राहुल गांधी


नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक बार फिर कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस डिबेट से भाग रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के आग्रह पर नोटिस एडमिट किया गया। स्पीकर के खिलाफ 'नो कॉन्फिडेंस मोशन' वैसे तो उन्होंने ठीक से बनाया भी नहीं था, उसको दुरुस्त करके एडमिट किया गया। आज उस पर चर्चा होनी थी, आज की तारीख तय की गई थी।

उद्योग मंत्री ने आगे कहा कि एक मोशन जब एडमिटेड है और आज उनके साथ चर्चा करके तय हुआ था कि आज उस पर चर्चा होगी, उस पर आज डिबेट होगी। कांग्रेस पर संविधान की सम्मान न करने का आरोप लगाते हुए मंत्री ने कहा कि इनको न तो कोई पार्लियामेंट्री प्रोसेस, प्रोसीजर समझ है, न कॉन्सटीट्यूशन की ।

उन्होंने आगे कहा कि जब से राहुल गांधी लीडर ऑफ अपोजिशन बने हैं, उन्होंने उनके मन में शायद संसद चलाने की इच्छा ही नहीं है। वो पहले से ही सुनियोजित करके आते हैं प्लेकार्ड लेकर आना, हाउस डिस्टर्ब करना, बेबुनियाद विषय के ऊपर संसद का समय खराब करते हैं।

बीजेपी सांसद ने कहा कि जिस दिन इतने महत्वपूर्ण विषय चर्चा होने वाली थी वो आज डिबेट से भागने का भी सोच के आए थे क्योंकि उनको स्पष्ट पता है कि स्पीकर के ऊपर पूरे सदन का कॉन्फिडेंस है।उनके खुद के अलायंस के मेम्बर भाग रहे हैं इस डिबेट से। इंडिया अलायंस में तोड़-फोड़ है। कोई तैयार नहीं है कांग्रेस का समर्थन करने।

लोकसभा सदस्य ने कहा कि इसलिए वो एक डिबेट एक मोशन एडमिट होने के बाद दूसरा मोशन लाकर एक प्रकार से भाग रहे हैं आज की चर्चा से। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी जी एक फेल्ड लीडर ऑफ अपोजिशन हैं। मैं समझता हूँ उनके मित्र दल डीएमके और टीएमसी भी ये बात अब समझने लग गए हैं और इसलिए आज की डिबेट में कांग्रेस का साथ भी छोड़ दिया है और कांग्रेस डिबेट से भागने के लिए