इटली पहुंचे पीएम मोदी, जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की मेलोडी टॉफी, वीडियो हुआ वायरल
पीएम मोदी अपनी 5 देशों की यात्रा के आखिरी चरण में इटली पहुंच गए हैं। उन्होंने रोम में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से डिनर के दौरान मुलाकात की, जिसके बाद दोनों नेताओं ने कोलेसियम का दौरा किया।
रोम। इटली दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की है, जिसका वीडियो खुद इटली की पीएम ने एक्स पर शेयर किया है। पीएम मोदी की ओर से दिए गए इस गिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
जॉर्जिया मेलोनी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह कह रही हैं, 'प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे बहुत अच्छा गिफ्ट दिया है, जो कि बहुत ही अच्छी टॉफी है।' इसके बाद पीएम मोदी खुद ही कहते हैं- मेलोडी. जिसके बाद दोनों नेता खुलकर हंसते हैं।
पीएम मोदी ने इससे पहले जॉर्जिया मेलोनी से डिनर के दौरान मुलाकात की, जिसके बाद दोनों नेताओं ने कोलेसियम का दौरा किया। पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी एक ही कार में बैठकर यात्रा की यानी एक बार फिर पीएम मोदी ने इटली से संबंध मजबूत करने के लिए कार डिप्लोमेसी अपनाई।
पीएम मोदी ने एक्स पर फोटो शेयर कर लिखा, 'रोम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मेलोनी से डिनर पर मिलने का अवसर मिला, जिसके बाद हमने प्रतिष्ठित कोलोसियम का दौरा किया। हमने कई विषयों पर अपने विचार साझा किए। आज की हमारी वार्ता के लिए उत्सुक हूं, जिसमें हम भारत-इटली मित्रता को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा जारी रखेंगे.।
इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने पीएम मोदी का रोम में स्वागत करते हुए उन्हें माई फ्रैंड कहा। मेलोनी ने एक्स पर ऐतिहासिक कोलोसियम स्टैंड से पीएम मोदी के साथ एक फोटो पोस्ट कर कहा, 'रोम में आपका स्वागत है, माई फ्रैंड।'