aurguru news : कोलंबो बंदरगाह पर भारत और चीनी पोत आए आमने-सामने

कोलंबो। भारतीय महासागरीय क्षेत्र में सामरिक प्रभुत्व स्थापित करने की कोशिश भारत और चीन दोनों कर रहे हैं। एक तरफ जमीन पर दोनों देशों के सैनिक लद्दाख और अरुणाचल में आमने-सामने हैं, वहीं अब श्रीलंका में दोनों देशों की नौसेना भी अपनी आस्तीनें चढ़ाती दिख रही हैं।

Aug 27, 2024 - 13:01
Aug 27, 2024 - 13:39
 0
aurguru news : कोलंबो बंदरगाह पर भारत और चीनी पोत आए आमने-सामने

कोलंबो बंदरगाह पर जहां भारतीय युद्धक जहाज आईएनएस मुंबई ने लंगर डाल रखा है, वहीं चीन ने भी आज सुबह अपने तीन युद्धक पोत यहां भेज कर तनाव को काफी बढ़ा दिया है। भारतीय रक्षा सूत्र ने बताया कि चीनी पोतों की तैनाती से भारत की चुनौतियां काफी बढ़ गईहैं। चीन इस इलाके में अपना दबदबा बढ़ा रहा है और इसके लिए वह बुनियादी सुविधाओं में विस्तार कर रहा है। इस पूरे क्षेत्र में भारतीय नौसेना को पाकिस्तान को रोकने तथा चीन पर सही तरीके से नजर रखने के लिए कुछ और युद्धक जहाजों की जरूरत होगी। हालांकि नौसेना चीन के पोतों की लगातार निगरानी कर रही है। कोलंबो पहुंचे जहाज के कप्तान संदीप कुमार हैं। उनके साथ नौसेना के 450 से अधिक सैनिक हैं। 

SP_Singh AURGURU Editor