ट्रंप से बोले पीएम मोदी,  भारतीय नाविकों की सुरक्षा सबसे जरूरी,  द्विपक्षीय बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में आयोजित जी7 समिट के दौरान द्विपक्षीय बैठक की है। इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर बात की है। यह 16 महीने बाद दोनों नेताओं की आपसी मुलाकात है। यह बैठक तब हुई है, जब भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव है।

Jun 17, 2026 - 20:11
 0
 ट्रंप से बोले पीएम मोदी,  भारतीय नाविकों की सुरक्षा सबसे जरूरी,  द्विपक्षीय बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

पेरिस। फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने द्विपक्षीय बैठक की है। इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर बात की है। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी हमले में भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य के खुले रहने की भी वकालत की। ट्रंप ने भी पीएम मोदी के साथ अपने संबंधों की सराहना की और भारत यात्रा को याद किया। हालांकि, ट्रंप ने क्वाड को लेकर पूछे गए सवाल पर चुप्पी साध ली।

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान अमेरिकी नौसैना के हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा भी उठाया। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य का खुला रहना बहुत जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल वॉशिंगटन में हमारी बैठक बहुत सार्थक रही थी।

ट्रंप ने बैठक के दौरान क्वाड के भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल पर चुप्पी साध ली। हालांकि, उन्होंने भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को महत्वपूर्ण बताया। ट्रंप ने कहा कि अगर भारत पर हमला होता है, तो अमेरिका भारत की मदद करेगा। उन्होंने अपनी भारत यात्रा को भी याद किया।

पीएम मोदी और ट्रंप की यह मुलाकात 16 महीने बाद हो रही है। इससे पहले दोनों नेता व्हाइट हाउस में मिले थे, तब ट्रंप का राष्ट्रपति के रूप में दूसरा कार्यकाल चंद महीने पहले ही शुरू हुआ था। इसके बाद ही दोनों देशों के संबंधों में खटास आनी शुरू हो गई और आज संबंध पिछले दो दशकों के सबसे निचले स्तर पर हैं।एक दिन पहले जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात हुई थी।